Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » छत्तीसगढ़ के स्टील, कोल कारोबारी के ठिकानों पर आयकर छापा, 50 लाख जब्‍त…
    समाचार

    छत्तीसगढ़ के स्टील, कोल कारोबारी के ठिकानों पर आयकर छापा, 50 लाख जब्‍त…

    By Tv 36 HindustanJuly 20, 2023No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर

    आयकर विभाग की कार्रवाई में अब स्टील, कोल कारोबारी, आरा मिल संचालक और रेलवे ठेकेदार के साथ ही छत्‍तीसगढ़ के राइस मिलर और मार्कफेड एमडी भी आ गए हैं। आयकर अफसरों की टीम ने मंगलवार रात को ही रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, महासमुंद, धमतरी, दुर्ग और खरोरा के राइस मिलरों के साथ मार्कफेड के एमडी के घर भी दबिश दी।छापे में कारोबारियों से मिले एक करोड़ में से 50 लाख रुपये जब्तइस प्रकार अब प्रदेश भर में 30 ठिकानों पर आयकर की जांच चल रही है और यह जांच आने वाले दो से तीन दिन जारी रहने की संभावना है।

    बुधवार को देर रात चली जांच में आयकर विभाग को स्टील व कोल कारोबारियों के ठिकानों से एक करोड़ रुपये मिले हैं, इसमें से 50 लाख रुपये जब्त हो गया।इसके साथ ही इन कारोबारी समूहों से पांच लाकर भी मिले है। वहीं दूसरी ओर आयकर विभाग द्वारा राइस मिलरों से एक करोड़ का हिसाब मांगा जा रहा है। मालूम हो कि आयकर विभाग की यह जांच आय से अधिक संपत्ति, टैक्स चोरी और मनी लांड्रिंग के संदेह के आधार पर की जा रही है।गौरतलब है कि मंगलवार सुबह से ही आयकर अफसरों की 150 सदस्यीय टीम द्वारा रायपुर और बिलासपुर के स्टील, कोल कारोबारी, पावर, आरा मिल संचालक और रेलवे ठेकेदार के घर व दफ्तर में दबिश दी गई। इसके बाद मंगलवार देरत रात को प्रदेश के राइस मिलरों व मार्कफेड एमडी के घर व दफ्तर में भी दबिश दी गई।

    मालूम हो कि आयकर अफसरों की जबलपुर और भोपाल की 80 सदस्यीय टीम दो दिन पहले ही रायपुर पहुंच गई थी।बोगस दस्तावेज, कच्ची रसीदें, जमीन में निवेश व हवाला कारोबार के दस्तावेज मिलेबताया जा रहा है कि आयकर की इस कार्रवाई में विभाग को अभी तक इन समूहों से बड़ी संख्या में बोगस दस्तावेज, कच्ची रसीदों के साथ ही हवाला कारोबार के दस्तावेज भी मिले है। साथ ही स्टाक से अधिक निर्मित और अर्धनिर्मित माल तथा बेहिसाब खर्चा करना मिला है। इसके साथ ही कंप्यूटर, लैपटाप में गोपनीय लेनदेन का हिसाब मिला है। आयकर अफसरों द्वारा कारोबारियों और उनके फर्म के कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।इन ग्रुपों में जांचआयकर विभाग की यह जांच सत्या पावर बिलासपुर, वंदना ग्लोबल ग्रुप रायपुर, झाझरिया ग्रुप बिलासपुर और ईश्वर टीएमटी ग्रुप रायपुर में की जा रही है।

    धान की कस्टम मिलिंग में भुगतान में भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद हुई कार्रवाईसूत्रों के अनुसार धान की कस्टम मिलिंग के भुगतान में भ्रष्टाचार की शिकायत प्रधानमंत्री से की गई थी। उसके आधार पर ही आयकर विभाग द्वारा मार्कफेड के एमडी मनोज सोनी के खुशी अपार्टमेंट स्थित आवास के साथ ही मार्कफेड के दफ्तर में भी दबिश दी गई।इसके साथ ही आयकर विभाग द्वारा बिलासपुर राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बलबीर सलूजा, प्रदेश कोषाध्यक्ष रौशन चंद्राकर (कुरुद), धमतरी में अजय बरड़िया, राजेंद्र लुंकड़ व दुर्ग में कैलाश रूंगटा, महासमुंद के पारस चोपड़ा समेत कई मिलर्स के ठिकानों पर आयकर की जांच चल रही है। बताया जा रहा है कि एसोसिएशन ने भुगतान में रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी। प्रदेश में 105 लाख टन धान का संग्रहण हुआ था।

    शिकायतों के बाद ही आयकर विभाग सक्रिय हुआ।रात 10 बजे 18 गाड़ियों के काफिले के साथ आइ आयकर की टीमजानकारी के अनुसार धमतरी के राइस मिलर राजेंद्र लुंकड़ के अर्जुनी मोड़ स्थित आवास और सूर्या राइस मिल में छापामारी की कार्रवाई चल रही है। रात करीब 10 बजे 18 गाड़ियों के काफिले में आयकर विभाग की टीम यहां पहुंची और रात 12बजे से कार्रवाई शुरू कर दी। इसके साथ ही आयकर विभाग बर्तन व्यवसाई व राइसमिलर अजय बरडिया के अमलतास पुरम निवास, महालक्ष्मी ग्रीन में जांच पड़ताल कर रही है।राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश रूंगटा के घर भी दबिशबताया जा रहा है कि आयकर की आठ सदस्यीय टीम ने प्रदेश राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश रूंगटा के निवास में भी मंगलवार रात को छापा मारा। यह टीम दिल्ली से आइ थी और स्थानीय अधिकारियों को शामिल नहीं किया गया।जांच के बाद बुधवार सुबह टीम वापस लौट गई।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news india Raipur
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमंत्री कवासी लखमा ने पीएम मोदी से मांगा इस्तीफा…
    Next Article मवेशी को बचाने के चक्कर में पलटी यात्री बस, कई यात्री घायल…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    शिव पूजा के दौरान अविवाहित लड़कियां इन गलतियों से रहें दूर, तभी बरसेगी महादेव की कृपा…

    August 1, 2026

    62 साल तक के उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी, 17 पदों पर इतने अगस्त तक करें आवेदन…

    August 1, 2026

    कुलगाम आतंकी हमले में प्रदेश के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि…

    August 1, 2026

    आत्मरक्षा प्रशिक्षण से बेटियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का होता है विकास मंत्री श्री लखन लाल देवांगन…

    August 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • शिव पूजा के दौरान अविवाहित लड़कियां इन गलतियों से रहें दूर, तभी बरसेगी महादेव की कृपा…
    • 62 साल तक के उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी, 17 पदों पर इतने अगस्त तक करें आवेदन…
    • कुलगाम आतंकी हमले में प्रदेश के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि…
    • आत्मरक्षा प्रशिक्षण से बेटियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का होता है विकास मंत्री श्री लखन लाल देवांगन…
    • प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन से 2 अगस्त को होगा “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?