छत्तीसगढ़:- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने लोकसभा के दूसरे चरण के चुनाव के बाद शनिवार 27 अप्रैल को बड़ा बयान दिया है. उन्होंने पटना में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि भारत में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है. दूसरे चरण के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता पूरी तरह से फ्रस्ट्रेशन में हैं और जनता ने मूड बना लिया है कि इस बार इंडिया गठबंधन को जीताना है. तेजस्वी ने किया पीएम के 400 पार पर तंजतेजस्वी यादव ने कहा कि दूसरे चरण के बाद आप देख रहे हैं कि 400 पार के नारे वाली मूवी प्रधानमंत्री भूल चुके हैं. पहले फेज में तो यह पूरी तरह फ्लॉप हो गई. दूसरे फेज में तो पर्दे पर चढ़ी ही नहीं. प्रधानमंत्री मुद्दे की बात नहीं करते प्रधानमंत्री बात करते हैं हिंदू मुस्लिम मंदिर मस्जिद की.इस बार इंडिया गठबंधन को ही जीताना हैउन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर आरक्षण काटने की बात जो प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि इंडिया गठबंधन का आरक्षण काट कर किसी दूसरे विशेष वर्ग के लोगों को देंगे. कोई किसी को आज तक आरक्षण काट कर दिया है क्या? यह मुद्दे की बात नहीं करके सिर्फ मुद्दे को भटकाएंगे. लोग अब जान चुके हैं कि नरेंद्र मोदी हैं तो बेरोजगारी नहीं जाएगी, मंहगाई नहीं जाएगी. इसलिए जनता ने मन बना लिया है कि इस बार इंडिया गठबंधन को ही जीताना है. दोनों चरण में वोटिंग पहले की अपेक्षा कमबता दें कि पहले और दूसरे फेज के चुनाव के बाद ये अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया है कि जनता का मूड क्या है?. दोनों फेज के मतदान प्रतिशत में आई कमी से राजनीतिक विषलेशकों का मानना है कि जनता में स्ता पक्ष के खिलाफ नाराजगी है. हालांकि दोनों गठबंधन अपनी -अपनी जीत का दावा लगातार कर रहे हैं. इसी बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी दावा किया है कि इस बार इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है.
