Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » हरमनप्रीत की हैट्रिक से भारत ने इंग्लैंड को 4-3 से हराया
    खेल

    हरमनप्रीत की हैट्रिक से भारत ने इंग्लैंड को 4-3 से हराया

    By Tv 36 HindustanApril 4, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भुवनेश्वर, 4 अप्रैल। उप कप्तान एवं डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह की गोलों की हैट्रिक की बदौलत भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने यहां कलिंग स्टेडियम में रविवार को खेले गए 2021-22 एफआईएच प्रो हॉकी लीग मुकाबले में इंग्लैंड को 4-3 से हरा दिया। भारत इस जीत के साथ एफआईएच प्रो लीग अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है।
    भारत की इंग्लैंड पर यह लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले भारत ने शनिवार को इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया था। भारत 10 मैचों में छह जीत, दो मैचों में सीधी हार तथा एक शूटआउट में जीत और एक शूटआउट में हार के साथ 21 अंकों के साथ पहले स्थान पर काबिज है, जबकि जर्मनी 17 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है, जिसने 2021-22 पुरुष एफआईएच प्रो हॉकी लीग में अब तक आठ मैच खेले हैं, जिसमें से उसने पांच में सीधी जीत और एक में शूटआउट से जीत हासिल की है, जबकि दो मैच हारे हैं।
    भारत और इंग्लैंड के बीच कांटे का मुकाबला रहा। इंग्लैंड ने शनिवार की तरह इस मैच में भी सातवें मिनट में गाेल करके शुरुआती बढ़त बना ली, लेकिन कप्तान मनप्रीत सिंह ने 15वें मिनट में मिले एक मिनट के अतिरिक्त समय में पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील कर 1-1 की बराबरी के साथ पहला क्वार्टर समाप्त किया और इसके बाद भारत कभी पीछे नहीं रहा। हरमनप्रीत ने गोलों की हैट्रिक करते हुए भारत के लिए 100 गोलों का आंकड़ा पूरा, जबकि इंग्लैंड दो और गोल करने में सक्षम रहा और स्कोर की बराबरी नहीं कर सका और 4-3 से हार गया।
    हरमनप्रीत ने दूसरे क्वार्टर में 26वें मिनट में दो शानदार गोल दाग कर बढ़त को 3-1 कर दिया। दूसरे क्वार्टर के शानदार समापन के बाद भारतीय टीम ने तीसरे क्वार्टर में आक्रमण के साथ-साथ डिफेंस पर भी खासा ध्यान दिया, हालांकि इंग्लैंड 39वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर अर्जित करने और इसे गोल में बदलने में कामयाब रहा। भारत ने हालांकि इसका जवाब दिया और हरमनप्रीत के 43वें मिनट में पेनल्टी र्कानर के जरिए हुए गोल से स्कोर को 4-2 किया, लेकिन इंग्लैंड ने क्वार्टर की समाप्ति से ठीक पहले 44वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया और इसे गोल में तब्दील कर 4-3 के स्कोर के साथ तीसरा क्वार्टर खत्म किया।
    चौथे और आखिरी क्वार्टर में खेल काफी तीव्र रहा। दोनों ओर से कड़ी चुनौती देखने को मिली, लेकिन दोनों ही टीमों के मजबूत डिफेंस के चलते यह क्वार्टर गोल रहित और 4-3 के स्कोर पर समाप्त हुआ। परिणामस्वरूप भारत ने जीत के साथ महत्वपूर्ण तीन अंक प्राप्त किए।
    प्लेयर ऑफ द मैच रहे और गोलों की हैट्रिक करने वाले हरमनप्रीत ने अपने प्रदर्शन का श्रेय टीम को देते हुए कहा, “ भारत के लिए अपने 100वें गोल और हैट्रिक से खुश हूं। यह संभव इसलिए हुआ, क्योंकि हमारी टीम के पास उन कोनों में बेहतरीन विकल्प हैं, इसलिए डिफेंस उस स्थिति में एक खिलाड़ी पर ध्यान केंद्रित नहीं रह सकता। हम जिस दिशा में जा रहे हैं, उससे और टीम में प्रतिभा और विकल्प से खुश हूं। ”

    Views: 0
    #CG #ChiefMinister #BhupeshBaghel #Foreignexchange #covid #followers #covid19 #raipur #culture #districtpresident #fashion #importance #love #india #media #memorandum #collector #pfizer #madonna' #coronavaccine #BJP #social #Socialmedia 4-3 with beat England Harmanpreet's hat-trick Health Health Coin india Jagdalpur Raigarh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleगबन मामले में महीनों निलंबित सचिव चंद्रिका के भ्रष्ट आचरण में सुधार नहीं, बहाल होते ही सरपंच से मिलीभगत कर कोविड, मूलभूत व्यय के नाम पर 1. 20 लाख की राशि निकाल किया बंदरबांट
    Next Article खुशखबरी! सोने के दाम में आज आई जोरदार गिरावट…चांदी भी हुई सस्ती… चेक करें ताजा भाव…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री साय ने जिले के पुलिस लाइन में किया हेलमेट बैंक का शुभारंभ…

    November 4, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण…

    November 4, 2026

    मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की

    November 4, 2026

    परियोजना पसान अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

    November 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री साय ने जिले के पुलिस लाइन में किया हेलमेट बैंक का शुभारंभ…
    • मुख्यमंत्री साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण…
    • मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की
    • परियोजना पसान अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित
    • एमबीबीएस नव प्रवेसी विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक सपथ, चिकित्सा सेवा, नैतिकता मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पण का संदेश
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?