Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु का बलिदान हमेशा याद रखेगा हिन्दुस्तान
    लेख

    अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु का बलिदान हमेशा याद रखेगा हिन्दुस्तान

    By Tv 36 HindustanMarch 23, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    – अभिनेता मोहित त्यागी

    आज देश को आजादी दिलवाने में अहम भूमिका का निर्वहन करने वाले मां भारती के अमर सपूत शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु का बलिदान दिवस है, देश की आजादी के लिए अपना जीवन तक अर्पित कर देने वाले मां भारती के सभी वीर सपूतों का ऋण हम भारतवासी कभी नहीं उतार सकते हैं। वैसे तो देश की आजादी की लड़ाई के यज्ञ में ना जाने मां भारती के कितने वीर सपूतों ने अपना जीवन स्वाहा करके अनमोल योगदान दिया है, कई ऐसे स्वतंत्रता सेनानी हुए जो वर्षों तक जेल की सलाखों के पीछे बंद रहे हैं, बहुत सारे नाम-अनाम लोगों ने जंग ए आजादी में अपना अलग-अलग प्रकार से योगदान देकर के देश की आजादी की राह को सरल बनाने का कार्य किया था। वैसे तो हर क्रांतिकारी व स्वतंत्रता सेनानी हम सभी भारतवासियों के लिए पूज्यनीय है, लेकिन आज महान देशभक्त शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की कुर्बानी को याद करने का विशेष दिन है। 23 मार्च ही वो दिन था जब ये मां भारती के तीनों सपूत हंसते-हंसते देश के आजादी के लिए फांसी के फंदे पर झूल गए थे। 23 मार्च 1931 की रात भगत सिंह को सुखदेव और राजगुरु के साथ लाहौर षडयंत्र के आरोप में तत्कालीन ब्रिटिश हुकूमत ने लाहौर में गुपचुप ढंग से फांसी देने का कार्य किया दिया था। आज यही वजह है कि हम लोग हर वर्ष 23 मार्च का दिन इन तीनों वीर शहीदों की याद में शहीदी दिवस के तौर पर मनाने का कार्य करते हैं।

    अभिनेता मोहित त्यागी

    देश की आजादी की लड़ाई में तीनों ऐसे क्रांतिकारी थे जिनके विचार और व्यक्तित्व आज भी देश के करोड़ों युवाओं को प्रेरणा देने का कार्य करते हैं, आज हम सभी लोगों को यह संकल्प लेना चाहिए कि हम महान देशभक्त शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की कुर्बानी को याद करते हुए उनको केवल औपचारिकता के लिए श्रद्धांजलि देना का कार्य ना करें, बल्कि दिल से उनका सम्मान करते हुए, उनके दिखाए मार्ग पर चलने का कुछ तो प्रयास करें, आज जरूरत है कि हम जिस भी क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उस क्षेत्र में भारत को विश्व में सशक्त बनाने के लिए अपना योगदान देने का कार्य करें। आज जिस तरह से देश में जाति-धर्म के आधार पर लोगों बांटने का कार्य हो रहा है, उस समय हमकों भगत सिंह को पढ़ना होगा, क्योंकि शहीद-ए-आज़म भगत सिंह एक देशभक्त क्रांतिकारी होने के साथ ही साथ एक गंभीर अध्येता और विचारक लेखक भी थे, जिनकी शहादत को सच्ची श्रद्धांजलि उनके विचारों को अपनाकर ही दी जा सकती है, आज के युवाओं को उनके विचारों को पढ़कर उस पर मनन अवश्य करना चाहिए, आज के माहौल में जून 1928 के “किरती’ में प्रकाशित भगत सिंह के “सांप्रदायिक दंगे और उनका इलाज” वाले इस लेख में संदर्भ भले ही उस समय का हो, लेकिन इसमें व्यक्त उनके विचार राष्ट्रीय एकता, अखंडता की दृष्टि से आज भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं। जिनको हम लोगों को समझना होगा और प्यारे देश की एकता, अखंडता व भाईचारे को बरकरार रखते हुए भारत को विश्वगुरु बनाने के मार्ग पर ले जाने का सकारात्मक प्रयास करना ही, मां भारती के सभी वीर सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी ।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleदर्शकों का स्टेडियमों में स्वागत करने के लिए तैयार टाटा आईपीएल
    Next Article कटघोराः खनिज विभाग ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,10 ट्रेक्टर सहित एक ओवरलोड हाइवा जब्त
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बेसिक विद्यालयों में 5352 विशेष शिक्षकों की नियमित भर्ती की तैयारी…

    September 7, 2025

    बेसिक विद्यालयों में 5352 विशेष शिक्षकों की नियमित भर्ती की तैयारी…

    September 7, 2025

    बीजेपी और बसपा को बड़ा झटका, 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन…

    September 7, 2025

    राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, यहां जानें अपने इलाके का हाल…

    September 7, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • लाड़ली बहना योजना इस दिन जारी होगी 36वीं किश्त, सीएम डॉ. मोहन बहनों के खातों में ट्रांसफर करेंगे 1835 करोड़ रुपये…
    • जल संकट से जूझ रहे यहां के नागरिकों को मिली वेदांता पावर की मदद लगभग 120 परिवारों को मिल रहा 12000 लीटर पानी हर दिन…
    • हिंदी पत्रकारिता के इतने वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”…
    • प्रदेश के विकास के लिए 29 हजार 540 करोड़ रुपये स्वीकृत, सीएम डॉ. मोहन की कैबिनेट ने लिए ये अहम फैसले…
    • आंजनेय यूनिवर्सिटी में क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत आंजनेय यूनिवर्सिटी और गोविंद चौहान क्रिकेट अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में होगा प्रशिक्षण…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?