Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » Indian Navy के इस विमान से नहीं बचेंगी दुश्मन की पनडुब्बियां …बाज की नजर…चीते सा हमला…
    राष्ट्रीय

    Indian Navy के इस विमान से नहीं बचेंगी दुश्मन की पनडुब्बियां …बाज की नजर…चीते सा हमला…

    By Tv 36 HindustanMay 19, 2022Updated:May 19, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email




    केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कल यानी 18 मई 2022 को मुंबई दौरे पर थे. इस दौरान उन्होंने लंबी दूरी के टोही विमान P8I में उड़ान भरी. इस विमान की बारीकियों को समझा. क्योंकि यह एक एंटी-सबमरीन वॉरफेयर एयरक्राफ्ट है. सिंह की मौजूदगी में लंबी दूरी की निगरानी, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध, इमेजरी इंटेलिजेंस, एएसडब्ल्यू मिशन और अत्याधुनिक मिशन सूट एवं सेंसर को नियोजित करने वाली खोज और बचाव क्षमताओं का प्रदर्शन किया गया.


    P-8I सिर्फ समुद्री निगरानी में काम नहीं आता. यह जमीन और हवाई निगरानी में भी मदद करता है. यह निगरानी, जासूसी के साथ-साथ हमला करने में भी उपयोग किया जा सकता है. इससे निकलने वाली मिसाइल दुश्मन के जंगी जहाजों और पनडुब्बियों को सेकेंड्स में नष्ट कर देती है.


    P-8I एक बेहद जटिल मल्टी-रोल लॉन्ग रेंज मैरीटाइम रीकॉन्सेंस एंड एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (LRMR ASW) एयरक्राफ्ट है. इस विमान में हवा से जहाज पर दागी जाने वाली मिसाइलें और टॉरपीडोस को तैनात किया जा सकता है. लद्दाख में चीन के साथ हुए संघर्ष के समय पोसाइडन विमान को चीनी गतिविधियों की स्पष्ट तस्वीर लेने के लिए तैनात किया गया था. भारतीय नौसेना को कम से कम 6 और ऐसे एयरक्राफ्ट की आवश्यकता है ताकि अपने आसपास की समुद्री और जमीनी सीमाओं पर नजर रख सके.

    हिंद महासागर पर रणनीतिक तौर पर निगरानी रखने के लिए यह विमान बेहद महत्वपूर्ण है. इस विमान से साल 2013 से अब तक 29 हजार उड़ान घंटे पूरे किए हैं. बोइंग पोसाइडन के चार वैरिएंट दुनियाभर में उपयोग किए जा रहे हैं. ये वैरिएंट हैं- P-8A Poseidon इसका सबसे ज्यादा उपयोग अमेरिकी नौसेना करती है. P-8I Neptune- इसका उपयोग भारतीय नौसेना कर रही है. Poseidon MRA1 का उपयोग रॉयल एयरफोर्स कर रही है. P-8 AGS का उपयोग अमेरिकी एयरफोर्स कर रही है.


    इस विमान में कुल मिलाकर 9 लोग बैठ सकते हैं. दो उड़ान क्रू होते हैं. बाकि मिशन के लिए काम करते हैं. यह विमान 9000 किलोग्राम वजन उठा सकता है. इसकी लंबाई 129.5 फीट है. विंगस्पैन 123.6 फीट है. ऊंचाई 42.1 फीट है. अगर विमान खाली है, तब इसका वजन 62,730 किलोग्राम होता है. टेकऑफ के समय अधिकतम वजन 85,820 किलोग्राम हो जाता है.

    इसमें 2 CFM56-7B27A टर्बोफैन इंजन लगे हैं. हर इंजन 121 किलोन्यूटन की ताकत प्रदान करता है. इस विमान की अधिकतम गति 907 किलोमीटर प्रतिघंटा है. आमतौर पर यह 815 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से उड़ान भरता है. इसकी कॉम्बैट रेंज 2222 किलोमीटर है. अगर इसे एंटी-सबमरीन वारफेयर में शामिल किया जाता है तो यह 4 घंटे तक कॉम्बैट जोन में उड़ान भर सकता है

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही देसी कट्टा एवं चाकू के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार लोगों को डरा धमका कर फैला रहे थे दहशतगर्दी
    Next Article आखिर क्यों ? सलमान के साथ साए की तरह रहने वाला शेरा के साथ सलमान खान ने कर ली हाथापाई, सामने आई यह वजह…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आज का राशिफलजानिए ऐसा रहेगा आपका दिन, करियर, स्वास्थ्य, परिवार, उपाय और लकी प्रतिशत…

    April 16, 2026

    MP के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने DA में की इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी, अप्रैल से बढ़कर आएगी सैलरी…

    April 16, 2026

    महिला आरक्षण बिल का अध्यक्ष ने किया समर्थन, लेकिन ‘कोटे के अंदर कोटा’ पर अड़ीं…

    April 16, 2026

    CBSE 10वीं रिजल्ट घोषित बेहतर रहा परिणाम, छात्रों को मिला दूसरा मौका भी…

    April 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सीएम के निर्देश पर घायलों के बेहतर उपचार हेतु कलेक्टर–एसपी मुस्तैद शक्ति बॉयलर हादसे में मृतकों के परिजनों को सहायता उपलब्ध कराने घायलों को सहायता राशि जारी करने मुख्यमंत्री के सत्य निर्देश…
    • बालको में ‘अलाइसा’ रोबोट तैनात, कर्मचारियों को मिलेगा रियल-टाइम सुरक्षा ट्रेनिंग…
    • आज का राशिफलजानिए ऐसा रहेगा आपका दिन, करियर, स्वास्थ्य, परिवार, उपाय और लकी प्रतिशत…
    • MP के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने DA में की इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी, अप्रैल से बढ़कर आएगी सैलरी…
    • महिला आरक्षण बिल का अध्यक्ष ने किया समर्थन, लेकिन ‘कोटे के अंदर कोटा’ पर अड़ीं…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?