Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » नीदरलैंड को 160 रनों से हराकर अब पहुंची भारतीय टीम सेमीफाइनल में…..
    शीर्ष आलेख

    नीदरलैंड को 160 रनों से हराकर अब पहुंची भारतीय टीम सेमीफाइनल में…..

    By Tv 36 HindustanNovember 13, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चेन्नई । भारत ने विश्व कप में जीत का सिलसिला बरकरार रखा है। लीग ग्रुप के आखिरी मैच में भारत ने 160 रनों की शानदार जीत दर्ज की। नीदरलैंड के खिलाफ पहले तो टीम इंडिया ने 410 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और फिर 250 रनों पर टीम इंडिया ने नीदरलैंड को समेट दिया। भारतीय टीम अब न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी. भारत-न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल मुकाबला 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

    411 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए डच टीम शुरुआत से ही दबाव में रही. हालांकि उसके बल्लेबाजों ने भारतीय तेज गेंदबाजों का बखूबी सामना किया और शुरुआती पावरप्ले में सिर्फ एक विकेट खोए. पावरप्ले के बाद कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने विकेट चटकाकर विपक्षी टीम को बैकफुट पर भेज दिया. नीदरलैंड्स की टीम ने इसके बाद लगातार अंतराल में विकेट खोए और वह 47.5 ओवर्स में 250 रनों पर सिमट गई. नीदरलैंड्स की ओर से तेजा निदामानरु ने छह छक्के और एक चौके की मदद से 39 गेंदों पर 54 रनों की पारी खेली. वहीं साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट ने 45 और कॉलिन एकरमैन ने 35 रनों का योगदान दिया. भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट चटकाए. विराट कोहली और रोहित शर्मा को भी एक-एक विकेट हासिल हुआ.

    भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने काफी शानदार प्रदर्शन किया. श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने शतकीय पारियां खेलीं, वहीं रोहित शर्मा, शुभमन गिल और विराट कोहली ने अर्धशतक लगाए. श्रेयस ने 94 गेंदों पर नाबाद 128 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और पांच छक्के शामिल रहे. वहीं केएल ने 11 चौके और चार छक्के की मदद से 64 गेंदों पर 102 रनों की पारी खेली. राहुल और श्रेयस अय्यर ने चौथे विकेट के लिए 208 रनों की पार्टनरशिप की.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleनक्सली ने आत्मसमर्पण करने का नाटक कर पुलिस और प्रशासन को दिया चकमा..….
    Next Article इस गांव के लोग दिवाली को मनाएंगे एक हफ्ते बाद, कारण जानकर होगी हैरानी….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कृषि मंत्री शुरू करेंगे ‘मामा कोचिंग’, प्रतियोगी परीक्षाओं की कराई जाएगी निशुल्क तैयारी…

    March 4, 2026

    इस कंपनी के प्रोडक्ट्स खरीदने का न जाने दें मौका, ‘होली है’ सेल में मिल रहा भारी डिस्काउंट…

    March 4, 2026

    प्रकाश आंबेडकर का मोदी को अल्टीमेटम, बोले- कुर्सी छोड़ें वरना जारी होंगी ये 2 विवादित रील्स…

    March 4, 2026

    ग्रामीण डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम संशोधित भारतनेट प्रोग्राम के तहत छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की स्वीकृति सीएम सायं…

    March 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कृषि मंत्री शुरू करेंगे ‘मामा कोचिंग’, प्रतियोगी परीक्षाओं की कराई जाएगी निशुल्क तैयारी…
    • इस कंपनी के प्रोडक्ट्स खरीदने का न जाने दें मौका, ‘होली है’ सेल में मिल रहा भारी डिस्काउंट…
    • प्रकाश आंबेडकर का मोदी को अल्टीमेटम, बोले- कुर्सी छोड़ें वरना जारी होंगी ये 2 विवादित रील्स…
    • ग्रामीण डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम संशोधित भारतनेट प्रोग्राम के तहत छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की स्वीकृति सीएम सायं…
    • प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली : मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?