Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सबसे ताकतवर पासपोर्ट में बढ़ा भारत का दबदबा, अब आप इतने देशों में कर सकते हैं विजा फ्री यात्रा… 
    News

    सबसे ताकतवर पासपोर्ट में बढ़ा भारत का दबदबा, अब आप इतने देशों में कर सकते हैं विजा फ्री यात्रा… 

    By Tv 36 HindustanJanuary 9, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की रैंकिंग जारी कर दी गई है. पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार सिंगापुर ने 2025 में दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट के रूप में अपना ताज फिर से हासिल कर लिया है. इसके पास 227 वैश्विक डेस्टिनेशन में से 195 तक वीजा-मुक्त पहुंच है. जापान ने 193 देशों में वीजा-फ्री पहुंच देते हुए दूसरा स्थान हासिल किया.

    2024 में नंबर एक स्थान साझा करने के बाद फ्रांस, जर्मनी, इटली और स्पेन के यूरोपीय संघ के सदस्य देश दो पायदान नीचे गिरकर तीसरे स्थान पर आ गए हैं. फिनलैंड और दक्षिण कोरिया भी उनके साथ हैं, जिनके सभी छह पासपोर्ट 2025 में 192 डेस्टिनेशन तक वीजा-फ्री पहुंच देते हैं. हालांकि इस बार सिंगापुर शीर्ष पर अकेला है. पिछले साल फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और स्पेन शीर्ष रैंकिंग साझा करते थे.

    किसी देश के पासपोर्ट की ताकत इस बात से तय होती है कि उसके धारक कितने देशों में बिना वीजा या वीजा ऑन अराइवल के जा सकते हैं. सिंगापुर के पास दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट है, जो 195 देशों में वीजा-फ्री प्रवेश की अनुमति देता है.

    भारत और पाकिस्तान की रैंकिंग
    भारत की पासपोर्ट रैंकिंग 2024 में 85वें स्थान से बढ़कर 2025 में 80वें स्थान पर पहुंच गई है. इस वृद्धि से भारतीय पासपोर्ट धारकों को 62 देशों में वीजा-फ्री यात्रा करने की अनुमति मिलती है, जो पिछले वर्ष 57 देशों से अधिक है. इसके उलटा पाकिस्तान की रैंकिंग 2024 में 101वें स्थान से गिरकर 2025 में 103वें स्थान पर आ गई है. पाकिस्तानी पासपोर्ट धारक बिना किसी पूर्व वीजा की आवश्यकता के 34 देशों में प्रवेश कर सकते हैं.

    Post Views: 1,830

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article300 यूनिट फ्री बिजली, लाडली बहना योजना सहित BJP कर सकती है ये बड़ी घोषणाएं…
    Next Article कार्यालयीन समय पर अनुपस्थित 11 अधिकारियों और 62 कर्मचारियों को नोटिस जारी,कलेक्टर ने निर्धारित समयावधि में कार्यालय पहुंचने के दिए सख्त निर्देश
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    रेल समस्याओं को लेकर डीआरएम राकेश रंजन ने कोरबा में बैठक ली……

    September 14, 2026

    राजधानी सहित जिन शहरों के मास्टर प्लान नहीं आए, विभागीय स्तर पर होगी कार्रवाई, मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिए निर्देश…

    September 14, 2026

    जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री साय…

    September 14, 2026

    जब सबसे ज्यादा लोग बोलते हैं हिंदी, तो क्यों नहीं मिला राष्ट्रभाषा का दर्जा पढें पूरी खबर…

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • रेल समस्याओं को लेकर डीआरएम राकेश रंजन ने कोरबा में बैठक ली……
    • राजधानी सहित जिन शहरों के मास्टर प्लान नहीं आए, विभागीय स्तर पर होगी कार्रवाई, मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिए निर्देश…
    • जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री साय…
    • जब सबसे ज्यादा लोग बोलते हैं हिंदी, तो क्यों नहीं मिला राष्ट्रभाषा का दर्जा पढें पूरी खबर…
    • आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, रुके काम होंगे पूरे, जानिए आज का राशिफल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?