Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » उद्योगपति सज्जन जिंदल पर लगा रेप का आरोप,भारत के टॉप अमीरों में होती है गिनती, इतना फैला है कारोबार….
    News

    उद्योगपति सज्जन जिंदल पर लगा रेप का आरोप,भारत के टॉप अमीरों में होती है गिनती, इतना फैला है कारोबार….

    By Tv 36 HindustanDecember 18, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई:- मशहूर कारोबारी सज्जन जिंदल पर रेप का आरोप लगा है. इसके बाद उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है. यह FIR एक 30 वर्षीय महिला के शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है. शिकायत यह कि सज्जन जिंदल ने उनके साथ कथित तौर पर बलात्कार करने का प्रयास किया और पुलिसिया कार्रवाई करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी. सज्जन जिंदल देश के एक बड़े व्यापारिक समूह से ताल्लुक रखते हैं. अब उनपर लगे आरोपों की चर्चा हो रही है. वैसे जिंदल ने एक बयान जारी कर आरोपों को झूठा और निराधार बताया है.

    बिजनेस के बहाने मिलने बुलाया फिर किया जबरदस्ती: महिला

    महिला का कहना है कि वो और उसका भाई जिंदल के साथ अक्टूबर 2021 में दुबई में एक क्रिकेट मैच के दौरान मिले थे. उसका भाई प्रॉपर्टी का काम करता है. मैच के दौरान ही जिंदल से उनकी बातचीत हुई और उन्होंने कुछ प्रॉपर्टी खरीदने में रुचि दिखाई. वहीं कॉन्टैक्ट नंबर एक्सचेंज हुआ. महिला के मुताबिक तबसे वह सज्जन से संपर्क में थी. इसके बाद वे जयपुर में सांसद प्रफुल्ल पटेल के बेटे की शादी में मिले. महिला ने कहा कि फिर मुंबई में जब हम मिले तब जिंदल ने कथित तौर पर उससे शादी करने का वादा किया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. जनवरी 2022 में, जब अभिनेत्री एक मीटिंग के लिए कंपनी के मुख्यालय में थी तब जिंदल उसे अपने पेंटहाउस में ले गए और लगातार विरोध और मना करने के बावजूद जिंदल ने उसके साथ जबरदस्ती की.

    महिला ने आगे कहा कि उसने घटना के बाद भी सज्जन से दोस्ती बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने उसे जवाब देना बंद कर दिया और बाद में उसका नंबर ब्लॉक कर दिया. जून 2022 में मेरा नंबर ब्लॉक करने से पहले जिंदल ने मुझे पुलिस से संपर्क करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी.
    महिला ने इस साल फरवरी में भी शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की थी लेकिन उसके मुताबिक पुलिस ने इसपर कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई. फिर उसने वकीलों के माध्यम से बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और अब जाकर मुंबई के बिकेसी पुलिस स्टेशन में सज्जन के खिलाफ मामला दर्ज हुआ.

    कौन हैं सज्जन जिंदल

    सज्जन जिंदल स्टील कारोबारी और जिंदल साउथ वेस्ट ग्रुप के प्रबंध निदेशक हैं. JSW ग्रुप देश के सबसे बड़े व्यापारिक समूहों में से एक है. इसका स्टील, एनर्जी, सीमेंट, पेंट और बुनियादी ढांचे के साथ अन्य कई क्षेत्रों में व्यापार है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक 15 दिसंबर, 2023 तक JSW ग्रुप की स्टॉक मार्केट में सूचीबद्ध चार प्रमुख कंपनियों का मार्केट वैल्यूएशन 3.37 लाख करोड़ रुपये था. मार्केट वैल्यूएशन के मामले में इस ग्रुप की सबसे बड़ी कंपनी JSW स्टील है, जिसका वैल्यूएशन 2.12 लाख करोड़ रुपये था. पिछला वित्तीय वर्ष जो मार्च 2023 को समाप्त हुआ उसमें JSW स्टील ने 131687 करोड़ रुपये के राजस्व पर 4937 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ की घोषणा की थी.

    फोर्ब्स के मुताबिक बीते शुक्रवार तक 28.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर की कुल संपत्ति के साथ सावित्री जिंदल और उनका परिवार सबसे अमीर भारतीयों में चौथे स्थान पर और वैश्विक रैंकिंग में 54वें स्थान पर था. सज्जन जिंदल, सावित्री जिंदल के बेटे हैं और जिंदल ग्रुप की अधिकांश संपत्ति उन्हीं के जिम्मे है.

    Views: 0
    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel he is counted among the top rich of India Hindi khabar Hindi news hindinews india Industrialist Sajjan Jindal accused of rape Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleजानें कौन हैं प्रिया सिंह, जिन्होंने अपने बॉयफ्रेंड पर लगाया है कार से कुचलने का आरोप….
    Next Article राम मंदिर के उद्घाटन के लिए इन्हें दिया गया निमंत्रण,आम श्रद्धालु कब से कर सकेंगे दर्शन,जानिए पूरी डिटेल्स…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    लोकभवन में दीपावली मिलन समारोह आयोजित…

    November 15, 2026

    मुख्यमंत्री साय लोकभवन में आयोजित दीपावली प्रेम, सद्भाव और नई आशाओं का पर्व मिलन समारोह में हुए शामिल…

    November 15, 2026

    मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियां पूर्ण…

    November 15, 2026

    मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियां पूर्ण…

    November 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • लोकभवन में दीपावली मिलन समारोह आयोजित…
    • मुख्यमंत्री साय लोकभवन में आयोजित दीपावली प्रेम, सद्भाव और नई आशाओं का पर्व मिलन समारोह में हुए शामिल…
    • मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियां पूर्ण…
    • मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियां पूर्ण…
    • छठ पूजा के लिए मैथिली ठाकुर ने दिया खास तोहफा, रिलीज होते ही छा गयाये’…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?