Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पढ़ाई के स्तर को ऊँचा करने की पहल बच्चों के भाषा पठन एवं गणितीय कौशल मजबूत करने होगा प्रयास 100 दिन के अंदर पहली से आठवीं तक के बच्चों को दिया जाएगा कौशल ज्ञान
    खेल

    पढ़ाई के स्तर को ऊँचा करने की पहल बच्चों के भाषा पठन एवं गणितीय कौशल मजबूत करने होगा प्रयास 100 दिन के अंदर पहली से आठवीं तक के बच्चों को दिया जाएगा कौशल ज्ञान

    By Tv 36 HindustanJanuary 11, 2022Updated:January 11, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बलौदाबाजार : कोरोना काल में बच्चों की पढ़ाई में पड़े असर को देखते हुए शिक्षा विभाग तरह-तरह के उपाय अपनाकर बच्चों के पढ़ाई के स्तर को उठाने का प्रयास कर रहा है। कोरोना काल में ऑनलाइन पढ़ाई, मोहल्ला क्लॉस, स्कूल खुलने के बाद उसके स्तर को जानने के लिए बेस लाइन आंकलन और स्कूल में पढ़ाई के बाद मिड लाईन सर्वे परीक्षा के आधार पर स्तर मापने का प्रयास किया जा रहा है।

    जिला मिशन संचालक एवं कलेक्टर सुनील कुमार जैन के कुशल मार्गदर्शन में बेस लाइन सर्वे की रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने बच्चों के भाषा पठन कौशल व गणितीय कौशल को बेहतर करने का प्रोग्राम तैयार किया है। इसके आधार पर शिक्षा विभाग के अधिकारी व शिक्षक बच्चों के भाषा पठन व गणितीय कौशल को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। शिक्षा विभाग का मानना है कि जो बच्चे के भाषा पठन व गणितीय कौशल में मजबूत होंगे, उन्हें किसी भी विषय में परेशानी नहीं होगी।

    इसलिए विभाग की ओर से 100 दिन के अंदर आंगनबाड़ी व पहली से आठवीं तक के बच्चों को भाषा पठन व गणितीय कौशल का ज्ञान दिया जाएगा। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी सी.एस. ध्रुव व जिला परियोजना समन्वयक आर. सोमेश्वर राव का कहना है कि 100 दिन के अंदर बच्चों के भीतर भाषा पठन व गणितीय कौशल मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए तैयारी भी की जा रही है। बच्चें में छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए कदम उठाए जा रहे है।

    जानिए कैसा है 14 सप्ताह का प्रोगाम बच्चों में भाषा वाचन कौशल विकास के लिए पहले सप्ताह में खिलौने के माध्यम से उसे देखकर पहचानना बताना, दूसरे सप्ताह में कार्ड में लिखकर अपने पालक, लोगों को पहचाना, तीसरे सप्ताह में हाव-भाव, गीत-कविताओं का वाचन, चौथे सप्ताह में आंगन में शिक्षा यानी पालक आंगन में बच्चों को उन्मुखीकरण व विशेष मेंलों की जानकारी देंगे, पांचवें सप्ताह में शाला के मुस्कान पुस्तकालय का उपयोग, छठवें सप्ताह में सीमित और कुछ चुनिंदा वर्षों का प्रयोग, सातवें सप्ताह में हाव-भाव के साथ हिंदी व अंग्रेजी भाषा में गीत-कविताएं, आठवें सप्ताह में श्रृृति लेख का अभ्यास, नौवे सप्ताह में सूक्ष्म गत्यात्मक कौशलों का विकास यानी आगे पढ़ना व लिखना, दसवें सप्ताह में छूने व उनसे खूब सारे शब्द बनाने का अभ्यास, ग्यारहवें सप्ताह में अंग्रेजी के वर्णों की पहचान, बारहवें सप्ताह में इस्तेमाल होने वाले अंग्रेजी शब्दों का प्रयोग, तेरहवें सप्ताह में मातृ भाषा में सामग्री तैयार कर उनका सामूहिक वाचन और अंतिम व चौदहवें नाटक का प्रदर्शन कराया जाएगा।

    इसी प्रकार गणित कौशल के विकास के लिए तीनों स्तर के लिए अलग-अलग कौशल निर्धारित किए गए हैं बच्चों में कौशल विकास के परीक्षण के लिए शाला स्तर पर विद्यार्थी विकास सूचकांक का प्रदर्शन भी किया जाना हैं, बच्चों के उपलब्धि स्तर का पता चल सके। ऑन लाईन समीक्षा जनवरी से अप्रैल के बीच 14 सप्ताह चलने वाले अभियान के लिए हर सप्ताह अलग-अलग गतिविधियों के साथ योजना तैयार की गई है नियमित समीक्षा ऑनलाईन होगी। नियमित समीक्षा ऑनलाईन होगी। कोरोना से प्रभावित होने को कारण बच्चों को जनरल प्रमोशन देकर पास कर दिया गया है, जिसकी वजह से उनकी बुनियादी शिक्षा पर काफी प्रभाव पड़ा है। इस कमी को दूर करने के लिए ही यह अभियान चलाया जा रहा है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकोरोना के साये में गरिमापूर्ण तरीके से मनाया जायेगा गणतंत्र दिवस समारोह न तो झांकी और न ही होंगे कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी मंत्री श्री उमेश पटेल फहराएंगे तिरंगा
    Next Article पिता की डांट से नाराज… बेटे ने खुद पर ही चलाई गोली..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पेट्रोल-डीजल की कीमत इतनी बढ़ सकती है इस एजेंसी की चेतावनी, दूध से लेकर कपड़े तक होंगे महंगे…

    June 4, 2026

    तुलसी का पानी पीने से मिलते हैं सेहत को ये फायदे, यहां जानिए…

    June 4, 2026

    मुख्यमंत्री 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के इन बच्चों को करेंगे सम्मानित…

    June 4, 2026

    बड़ी खबर प्रदेश में 9 डॉक्टरों की डिग्री निकली फर्जी, FIR दर्ज, जानें पूरा मामला…

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पेट्रोल-डीजल की कीमत इतनी बढ़ सकती है इस एजेंसी की चेतावनी, दूध से लेकर कपड़े तक होंगे महंगे…
    • तुलसी का पानी पीने से मिलते हैं सेहत को ये फायदे, यहां जानिए…
    • मुख्यमंत्री 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के इन बच्चों को करेंगे सम्मानित…
    • बड़ी खबर प्रदेश में 9 डॉक्टरों की डिग्री निकली फर्जी, FIR दर्ज, जानें पूरा मामला…
    • DRDO ने निकाली पेड इंटर्नशिप का मौका छात्रों को मिलेगा इतने हजार स्टाइपेंड…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?