कोरबा/अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2022के अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिंझरा मे प्रधानपाठक सर्वेश सोनी की अध्यक्षता व शाला प्रबंध समिति अध्यक्ष धजाराम चौहान के मार्गदर्शन मे योग की सरल क्रियाओ व प्राणायाम तथा विभिन्न आसनो को अभ्यागत योग गुरु एडवोकेट शिवचरण चौहान के द्वारा सर्व उपस्थित विद्यार्थीगणो,शिक्षक शिक्षिकाओ, स्व सहायता समूह सदस्यो,पालक गणो को सरल सहज व रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया।सर्वप्रथम सामुहिक सरस्वती वंदना,छत्तीसगढ महतारी वंदना,व राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ,तत्पश्चात योग गुरु शिवचरण ने प्राणायाम के विभिन्न घटको यथाकपालभाति,उज्जायी,भस्त्रीका,शीतली व शीतकारी प्राणायाम के साथ मौली क्रिया का मनमोहक प्रदर्शन कर सभी को इसकी विशेषताओ से परिचय भी कराते हुये इसे सभी को यथासंभव घर पर खुले स्थान पर सतत करने की सलाह दी,उन्होने यौगिक क्रियाओ का सभी उपस्थित जनो से अभ्यास भी कराया तत्पश्चात प्रधानपाठक सर्वेश सोनी ने सूर्य नमस्कार के 12 स्टेप को सूर्य के 12 नाम व गिनती के साथ अभ्यास कराया ।
ऊं शांति पाठ के साथ व भ्रामरी प्राणायाम का प्रदर्शन व अभ्यास पश्चात योग कार्यक्रम संपन्न हुआ,बच्चो को मध्याह्न भोजन मे आज सूजी के हलवा दिया गया था ,आज के कार्यक्रम मे सार्थक व सक्रिय उपस्थिति रही कार्यक्रम मे शिक्षक शिक्षिकाओ मे फत्तेसिह नेटी,अनिल कौशिक, अनुपमा कौशिक, संध्यारानी ठाकुर के अलावा स्व सहायता समूह अध्यक्ष सूरुज बाई,अनंद यादव,धरमबाई,पूर्व विद्यार्थीगण अनुराग,रोशन आदि के साथ सभी बच्चे भी शामिल हुये।आभार वरिष्ठ शिक्षक फत्तेसिह नेटी ने व्यक्त किया।