
मुंबई। सीएसके का भग्य महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni CSK) के कप्तान बनाते हु फिर खुल गया है। धोनी के आते ही तीन में शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए जीत दर्ज कर अंक तालिका पॉइंट बढ़ाया। सनराइजर्स हैदराबाद को 13 रनों से हराकर सीजन की अपनी तीसरी जीत हासिल की।बता दे धोनी ने 15वें सीजन के शुरू होने से पहले सीएसकी (Mahendra Singh Dhoni CSK) कप्तानी छोड़ दी थी और रविंद्र जडेजा को टीम की कमान सौंपी थी। हालांकि जडेजा कप्तानी का दबाव नहीं झेल पाए और उनकी अगुआई में टीम को 8 में 6 मैचों में शिकस्त का सामना करना पड़ा।
हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में बतौर कप्तान मैदान पर उतरते ही धोनी(Mahendra Singh Dhoni CSK) ने राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) का एक अनोखा रिकॉर्ड तोड़ दिया। धोनी अब टी20 क्रिकेट में किसी टीम की कप्तानी करने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। माही ने 40 साल और 298 दिन की उम्र में एक बार फिर से सीएसके की कमान अपने हाथों में ली।
धोनी से पहले यह रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ के नाम था, जिन्होंने 40 साल और 268 दिन की उम्र में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की थी। अन्य भारतीयों में सुनील जोशी (40 साल, 135 दिन), अनिल कुंबले (39 साल 342 दिन) और सौरव गांगुली (39 साल और 316 दिन) शामिल हैं।