Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इजरायली अधिकारी ने ईरान पर लगाया आरोप, नेतन्याहू की हत्या करना चाहता है ईरान…
    News

    इजरायली अधिकारी ने ईरान पर लगाया आरोप, नेतन्याहू की हत्या करना चाहता है ईरान…

    By Tv 36 HindustanOctober 19, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शनिवार को हिजबुल्लाह ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के घर को निशाना बनाने की कोशिश की. हिजबुल्लाह ने नेतन्याहू के घर पर 3 ड्रोन से अटैक किया लेकिन इजराइली सेना ने इस हमले को नाकाम कर दिया.इस मामले को लेकर एक इजराइली अधिकारी ने ईरान पर आरोप लगाया है, चैनल 12 से बात करते हुए एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि ईरान, इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की हत्या की कोशिश कर रहा है.हमें कोई रोक नहीं सकता- नेतन्याहूवहीं नेतन्याहू ने इस हमले के बाद एक वीडियो संदेश के जरिए कहा कि उन्हें कोई रोक नहीं सकता और इजरायल इस जंग को जीतने जा रहा है. नेतन्याहू ने कहा कि दो दिन पहले ही इजराइल ने 7 अक्टूबर के हमले के मास्टरमाइंड याह्या सिनवार को खत्म कर दिया है. उन्होंने कहा कि ‘हम अस्तित्व के लिए लड़ रहे हैं, और हम अंत तक लड़ते रहेंगे.’गाजा और लेबनान में जंग जारी रखने का संकेत देते हुए नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल, ईरान के अन्य प्रॉक्सी गुटों के साथ अपनी लड़ाई जारी रखेगा

    . इजराइली अधिकारी का बड़ा दावावहीं इस हमले को लेकर इजराइल की ओर से एक बार फिर ईरान पर आरोप लगाए जा रहे हैं,इजराइली मीडिया चैनल 12 ने शनिवार को सोशल मीडिया साइट X पर एक पोस्ट में कहा कि ईरान ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की हत्या कराने की कोशिश की है. चैनल 12 के मुताबिक इजराइल के एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने इस मामले में ईरान के शामिल होने की पुष्टि की है.नेतन्याहू का घर था हिजबुल्लाह का टारगेटबता दें कि शनिवार की सुबह हिजबुल्लाह ने जब इजराइली प्रधानमंत्री के घर को निशाना बनाते हुए ड्रोन अटैक किया तो उस दौरान नेतन्याहू और उनकी पत्नी घर पर मौजूद नहीं थे.

    हिजबुल्लाह के दो ड्रोन को हेलीकॉप्टर से मार गिराया गया वहीं एक ड्रोन ने किसी इमारत को हिट किया. हालांकि इस हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी किए गए बयान में ये जानकारी दी गई थी.फिर फेल हुआ इजराइल का आयरन डोम?वहीं IDF के मुताबिक ड्रोन जैसे ही हिजबुल्लाह ने सिसेरिया शहर में एक इमारत को निशाना बनाया, सेना ने कहा कि वह इस घटना की जांच कर रही है, क्योंकि ड्रोन के टकराने और विस्फोट से पहले सिसेरिया इलाके में अलर्ट के लिए सायरन नहीं बजे. हिजबुल्लाह के इस हमले में भी इजराइल के एयर डिफेंस सिस्टम फेल साबिल हुए हैं, गनीमत रही कि इजराइली सेना ने हेलीकॉप्टर से ड्रोन को मार गिराया क्योंकि रिपोर्ट्स के मुताबिक हिजबुल्लाह के ड्रोन काफी बड़ा नुकसान पहुंचाने में सक्षम थे.

    इससे पहले अगस्त में इजराइली अखबार हायोम की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि हिजबुल्लाह के ड्रोन ने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के घर की तस्वीरें ली हैं. 19 अगस्त को नेतन्याहू के सिसेरिया विला के पास हिजबुल्लाह का ड्रोन देखा गया था, कथित तौर पर यह ड्रोन इजराइली पीएम के घर की रेकी के लिए तैनात किया गया था.

    Post Views: 545

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleरेडियोथैरेपी बन सकता है हड्डियों के कैंसर का कारण, इस उम्र वालों को ज्यादा खतरा…
    Next Article राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ !खेलों से सर्वांगीण व्यक्तित्व का विकास होता है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय ने ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति से की शिष्टाचार मुलाकात…

    September 22, 2026

    प्रदेश सरकार ने इंटरन डॉक्टरों का बढ़ाया स्टाइपेंड, अब प्रतिमाह मिलेंगे इतने रुपए, आदेश हुआ…

    September 22, 2026

    इस प्रदेश में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प: भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव, गाड़ियों के भी टूटे शीशे, पुलिस ने किया…

    September 22, 2026

    प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, मानसून सिस्टम का दिखेगा असर; कई जिलों में भारी बारिश के आसार…

    September 22, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री श्री साय ने ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति से की शिष्टाचार मुलाकात…
    • प्रदेश सरकार ने इंटरन डॉक्टरों का बढ़ाया स्टाइपेंड, अब प्रतिमाह मिलेंगे इतने रुपए, आदेश हुआ…
    • इस प्रदेश में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प: भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव, गाड़ियों के भी टूटे शीशे, पुलिस ने किया…
    • प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, मानसून सिस्टम का दिखेगा असर; कई जिलों में भारी बारिश के आसार…
    • 23 सितंबर को मेगा स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर, रोग के खिलाफ आरोग्य का संदेश…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?