Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बाइडन के बयान से इसराइल की बढ़ी चिंता, भारत ने भी लिया ये बड़ा फ़ैसला……
    News

    बाइडन के बयान से इसराइल की बढ़ी चिंता, भारत ने भी लिया ये बड़ा फ़ैसला……

    By Tv 36 HindustanDecember 13, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- ग़ज़ा में जारी युद्ध के कारण अब इसराइल को नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.अब तक ग़ज़ा में जारी इसराइली हमलों को अमेरिका का साथ मिलता रहा है.

    मगर अब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि ग़ज़ा में जारी अंधाधुंध बमबारी के कारण इसराइल वैश्विक समर्थन खो रहा है.

    वहीं संयुक्त राष्ट्र महासभा में 12 दिसंबर यानी मंगलवार को ग़ज़ा में युद्धविराम को लेकर वोटिंग हुई.

    इस वोटिंग में 153 सदस्य देशों ने युद्धविराम के समर्थन और 10 देशों ने ख़िलाफ़ में वोटिंग की. 23 देश वोटिंग से अनुपस्थित रहे.भारत ने भी युद्धविराम के समर्थन में वोटिंग की है.

    जब पहली बार संयुक्त राष्ट्र में युद्धविराम को लेकर वोटिंग हुई थी, तब भारत वोटिंग से अनुपस्थित रहा था.

    इससे पहले नवंबर में भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में उस प्रस्ताव के समर्थन में वोट किया था, जिसमें कब्ज़े वाले फ़लस्तीनी क्षेत्र में इसराइली बस्तियों की निंदा की गई थी.’पूर्वी यरुशलम और सीरियाई गोलान समेत कब्ज़े वाले फ़लस्तीनी क्षेत्र में इसराइली बस्तियां’ टाइटल से यूएन महासभा में प्रस्ताव पेश किया गया था.

    इस प्रस्ताव के समर्थन में 145 वोट पड़े, ख़िलाफ़ में सात और 18 देश वोटिंग से बाहर रहे.26 अक्टूबर को यूएन में इसराइल के गज़ा पर जारी हमले को लेकर आपातकालीन सत्र बुलाया गया था और भारत ने युद्धविराम के प्रस्ताव पर वोट नहीं किया था.

    भारत के इस रुख़ को इसराइल के पक्ष में माना गया था. भारत ने तब कहा था कि प्रस्ताव में सात अक्टूबर को इसराइली इलाक़े में हमास के हमले का संदर्भ नहीं था और भारत की नीति आतंकवाद को लेकर ज़ीरो टॉलरेंस की रही है.यूएन में 26 अक्टूबर की वोटिंग के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरब और खाड़ी के देशों के कई नेताओं से बात की थी.

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसीएम पद से हटने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने मोहन यादव से ये क्या कर ली बड़ी मांग,कहा मुझे…..
    Next Article इन पांच थानों के टीआई बदले गए, देखें लिस्ट…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    दिल्ली-UP समेत इन 25 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 85 KM तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार…

    September 16, 2026

    यहां कमिश्नरेट पुलिस में तबादले, आदेश जारी…

    September 16, 2026

    मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन में कितनी बदली आम लोगों की जिंदगी स्वच्छता, इलाज से डिजिटल सेवाओं तक का ये रहा पूरा हिसाब…

    September 16, 2026

    वह नदी कौन है जो भारत में पुरुष तो बांग्लादेश में हो जाती है महिला…

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • दिल्ली-UP समेत इन 25 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 85 KM तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार…
    • यहां कमिश्नरेट पुलिस में तबादले, आदेश जारी…
    • मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन में कितनी बदली आम लोगों की जिंदगी स्वच्छता, इलाज से डिजिटल सेवाओं तक का ये रहा पूरा हिसाब…
    • वह नदी कौन है जो भारत में पुरुष तो बांग्लादेश में हो जाती है महिला…
    • आज का राशिफल आज इन 6 लकी राशियों के पास आएगा पैसा, भौतिक सुख-संपदा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?