महिलाओं को लेकर आज भी कई लोगों की सोच बहुत ही गलत है। वो अकेली नजर आती नहीं है कि उनके साथ गलत हरकत करने के लिए लोग तैयार बैठे रहते हैं। स्कॉर्टलैंड के ग्लासगो में रहने वाली दो बच्चों की मां बोनी स्लेड का पति के बैगर घर से निकलना मुश्किल हो गया है। वो जब भी शॉपिंग करने बाहर जाती हैं, शादीशुदा मर्द भी उन्हें अप्रोच करने लगते हैं। उनसे उनका नंबर मांगा जाता है।’द सन’से बातचीत में दो बच्चों की मां ने दावा किया कि वह इतनी अच्छी दिखती है कि पुरुष जब भी उसे इधर-उधर देखते हैं तो उससे डेट पर जाने के लिए कहने से खुद को नहीं रोक पाते।
पुरुषों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि वो पहले से ही शादीशुदा हैं। बोनी स्लेड के पति टॉमी भी इस बात से इत्तेफाक रखथे हैं। बोनी बताती हैं कि पुरुष नियमित रूप से उसके घर के आसपास मंडराते रहते हैं। वो जब पति के बैगर घर से बाहर निकलती है तो पुरुष पूछते हैं कि क्या वो अकेली हैं और जोर देकर उसके बच्चों के लिए खिलौना खरीदने की पेशकश करते हैं। इतना ही नहीं कई लोग उसके साथ छेड़खानी भी करते हैं।बोनी बताती हैं कि उनके मना करने के बाद भी शादीशुदा पुरुष एयरड्रॉप से अपना फोन नंबर भेजते हैं।
वो कहती हैं कि जब मैं अपने बच्चों के लिए खिलौने की खरीदारी करती हूं तो ज्यादातर डैड्स मेरे पास आते हैं और पूछते हैं कि क्या मां सिंगल मदर हूं ताकि वो अपना नंबर मुझे दे सकते। वो शॉपिंग के पैसे देने की भी बात करते हैं। सब मुझे डेट पर ले जाना चाहते हैं। पति-पत्नी नौकरी छोड़कर कर रहे हैं ये कामबोनी ने स्वीकार किया कि वह पुरुषों से मिलने वाली तवज्जो को ‘हास्यास्पद’ मानती हैं, लेकिन साथ ही उन लोगों की ‘दुस्साहस’ की भी आलोचना की जो घर पर पत्नी या गर्लफ्रेंड होने के बावजूद उनके साथ फ्लर्ट करते हैं। उन्होंने कहा कि साइट पर कंटेंट क्रिएट करने के लिए अपनी 9 से 5 की नौकरी छोड़ दी थी।
इसके पीछे वजह वो बच्चों को ज्यादा वक्त दे पाती हैं। इतना ही कंटेंट क्रिएट करने से वो पैसे भी कमा रही हैं। महिला के पति टॉमी ने कहा कि हम अपने बच्चों का बचपन किसी और के साथ बांटने की बजाय अपने साथ गुजारना चाहते हैं। इसलिए नौकरी छोड़कर ये काम कर रहे हैं। यहां हम अपनी शर्तों पर काम करते हैं। ताकि बच्चों के साथ जीवन का आनंद उठा सकें।