Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » यहां से हटाया गया राष्ट्रपति शासन, नोटिफिकेशन जारी…
    समाचार

    यहां से हटाया गया राष्ट्रपति शासन, नोटिफिकेशन जारी…

    By Tv36 HindustanFebruary 4, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– केंद्र सरकार ने आज गृह मंत्रालय के माध्यम से नोटिफिकेशन जारी कर मणिपुर राज्य में राष्ट्रपति शासन को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की घोषणा की है।

    गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार, अब मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की अवधि समाप्त हो गई है और राज्य में संविधान के तहत निर्वाचित सरकार की पूर्ण कार्यकारी शक्तियाँ फिर से लागू होंगी। यह कदम ऐसे समय में आया है जब राजनीतिक स्थिति में स्थिरता और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया जा रहा है।

    बता दें कि मणिपुर में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति और जातीय हिंसा के चलते 13 फरवरी 2025 को अनुच्छेद 356 के तहत राष्ट्रपति शासन लगाया गया था, जिसे बाद में अगस्त 2025 में 6 महीने के लिए बढ़ा दिया गया। इसके तहत राज्य सरकार बर्खास्त, विधानसभा निलंबित और राज्यपाल केंद्र की ओर से प्रशासन चला रहे हैं। यह 11वीं बार है जब राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा था। इस दौरान राज्य का प्रशासन सीधे केंद्र सरकार और राज्यपाल के जरिए चलाया गया था।

    युमनाम खेमचंद सिंह होंगे नए मुख्यमंत्री

    बीजेपी विधायक दल ने युमनाम खेमचंद सिंह को अपना नेता चुना है। इसके साथ ही उनका मुख्यमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। खेमचंद सिंह इससे पहले एन बीरेन सिंह की सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वे 2017 और 2022 में सिंगजामेई विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। इसके अलावा वे मणिपुर विधानसभा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं, यानी उन्हें सदन और प्रशासन दोनों का अनुभव है।

    राष्ट्रपति शासन में क्या होता है?

    राष्ट्रपति शासन के दौरान राज्य सरकार निलंबित रहती है। मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद की सभी शक्तियां खत्म हो जाती हैं। राज्यपाल केंद्र सरकार के निर्देश पर प्रशासन चलाते हैं. बजट से लेकर कानून व्यवस्था तक, हर अहम फैसला दिल्ली की मंजूरी से होता है। चुने हुए प्रतिनिधियों की भूमिका लगभग समाप्त हो जाती है।

    Post Views: 365

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleखनन परियोजनाओं का हो गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध क्रियान्वयन सीएम साय…
    Next Article आज गुरुवार का राशिफल गुरु की कृपा से चमकेगा भाग्य, इन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    जानापाव में बनेगा भव्य ‘श्री परशुराम-श्री कृष्ण लोक’, सीएम ने किया 17.50 करोड़ की सौगात का ऐलान…

    April 19, 2026

    सस्पेंड करा दूंगा अगर रिश्वत मांगने के आरोपों से घिरे अधिकारी को नेता की धमकी…

    April 19, 2026

    चुनाव बढ़िया बनाइए PM ने चुनावी रण के बीच लिया झालमुड़ी का आनंद…

    April 19, 2026

    करीब इतने मीटर लम्बे सुरंग में अवैध कोयला खनन पर सख्ती, सेंट्रल फ्लाइंग स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई…

    April 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • जानापाव में बनेगा भव्य ‘श्री परशुराम-श्री कृष्ण लोक’, सीएम ने किया 17.50 करोड़ की सौगात का ऐलान…
    • सस्पेंड करा दूंगा अगर रिश्वत मांगने के आरोपों से घिरे अधिकारी को नेता की धमकी…
    • चुनाव बढ़िया बनाइए PM ने चुनावी रण के बीच लिया झालमुड़ी का आनंद…
    • करीब इतने मीटर लम्बे सुरंग में अवैध कोयला खनन पर सख्ती, सेंट्रल फ्लाइंग स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई…
    • ये है दुनिया के 7 सबसे बड़े कर्ज में डूबे हुए देश कौन; जानिए अमेरिका-चीन से लेकर भारत तक पर किसके सिर कितने का है लोन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?