बिलासपुर –छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक स्टूडेंट को उसकी टीचर ने इसलिए फेल कर दिया कि वह सवाल बहुत पूछती थी। 10वीं की छात्रा को फर्स्ट डिवीजन पास होकर भी सप्लीमेंट्री आ गई। परिजनों ने जब इस संबंध में टीचर से पूछताछ की तो सारा मामला सामने आया। इसके बाद छात्रा ने थाने में शिकायत दी है। हालांकि पुलिस ने अभी तक FIR दर्ज नहीं की। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, कोटा विकास खंड के ग्राम सेमरा निवासी जयंती साहू शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चपोरा में 11वीं की छात्रा है। जयंती साहू के पिता गुलाब साहू खुद भी शासकीय हाई स्कूल बछालीखुर्द में व्याख्यता और प्रभारी प्राचार्य के पद पर हैं।
जयंती ने इस वर्ष 10वीं की परीक्षा दी है। बोर्ड परीक्षा के परिणाम आए तो उसे 68 फीसदी नंबर मिले, पर मैथ्स के प्रैक्टिकल में एबसेंट कर दिया गया। इसके चलते उसे पूरक परीक्षा देनी होगी।