Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जगदलपुर : गोल बाजार के विकास के लिए व्यापारियों का सहयोग आवश्यक : कलेक्टर श्री बंसल
    छत्तीसगढ

    जगदलपुर : गोल बाजार के विकास के लिए व्यापारियों का सहयोग आवश्यक : कलेक्टर श्री बंसल

    By Tv 36 HindustanFebruary 25, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रियदर्शनी स्टेडियम के लिए प्रबंधन समिति बनाने के निर्देश

    जगदलपुर, 25 फरवरी। गोल बाजार के विकास के लिए व्यापारियों का सहयोग आवश्यक है। दुकानों के आबंटन के लिए व्यापारियों के प्रतिनिधि तथा नगर निगम और राजस्व अधिकारियों द्वारा आपसी समन्वय से प्रक्रिया पूर्ण करेंगे। उक्त बातें शुक्रवार को कलेक्टर रजत बंसल ने गोल बाजार के व्यापारियों से समूह चर्चा के दौरान कही। कलेक्टर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रोहित व्यास शहर में चल रहे अन्य विकास कार्यों का जायजा लिया। इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम प्रेम पटेल, एसडीएम जगदलपुर दिनेश नाग, लोक निर्माण विभाग के राजीव बतरा, तहसीलदार श्री पुष्पराज पात्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
    गोल बाजार के विकास कार्य में व्यापारियों से चर्चा के दौरान कलेक्टर ने व्यापारियों से प्राप्त दावा-आपत्ति का समय-सीमा में निराकरण कर अन्य कागजी कार्यवाही को पूरा करने के निर्देश राजस्व और नगर निगम के अधिकारियों को दिए। साथ ही उन्होंने दुकान आबंटन में पारदर्शिता के साथ, किराया, रजिस्ट्री दर, फ्री होल्ड, आफसेट वैल्यू का अवलोकन कर आवश्यक कार्यवाही को जल्द करने कहा। साथ ही गोल बाजार से संबंधित व्यापारियों की सूची बनाकर फेसवन के निर्माणाधीन नए भवन में नियमानुसार दुकान आबंटन की कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर व्यापारियों ने भी अपनी शंकाओं को प्रशासन के समक्ष रखे।
    इसके उपरांत कलेक्टर बंसल और सीईओ श्री व्यास ने महारानी अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वार्डों में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की स्थिति तथा अस्पताल प्रबंधन द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ओपीडी में मरीजों का पंजीयन तथा अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी व स्वास्थ्य कर्मचारी के उपस्थिति पत्रक का भी निरीक्षण किया। जिसमें बिना पूर्व अनुमति के अनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारी को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। अस्पताल परिसर में उन्होंने मातृ-शिशु वार्ड की आवश्यक संसाधन को पूरा करने और निर्माणाधीन बर्न-स्पर्श यूनिट के कार्यों का अवलोकन कर जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अस्पताल प्रबंधन को सीनियर सिटीजन की सुविधाओं में वृद्धि करने, रेफरेंस रजिस्टर को अद्यतन रखने तथा व्हील चेयर में अटेंडर रखने के निर्देश दिए।
    इसके अलावा कलेक्टर श्री बंसल ने हाता ग्राउण्ड से जिला न्यायालय को जोड़ने वाले सड़क के चौड़ीकरण कार्ययोजना का मौका निरीक्षण कर निर्माण संस्था को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने प्रियदर्शनी स्टेडियम में विकास कार्यों का अवलोकन कर समय-सीमा कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही अनुविभागीय दंडाधिकारी जगदलपुर को प्रियदर्शनी स्टेडियम के लिए प्रबंधन समिति का जल्द गठन कर मैदान की सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं का सूचारू संचालन करने कहा। इसके साथ ही आमागुड़ा चौक और एनएमडीसी चौक के सौन्दर्यीकरण के कार्य के साथ-साथ पुराने बस स्टैंड में स्थित व्यावसायीक परिसर में सी-मार्ट की स्थापना के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleजानू उर्फ समीर खान की मृत्यु पर दण्डाधिकारी जांच के आदेश
    Next Article जब बलवाइयों ने किया कानून का उल्लंघन तो पुलिस ने बरसाईं लाठियां, पानी, अश्रु गैस व गोलियां
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय : सीएम साय…

    May 10, 2026

    ये केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और संस्कृति-परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का सशक्त माध्यम सीएम साय…

    May 10, 2026

    ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया ये संगीन आरोप…

    May 10, 2026

    आज यहां भिड़ेंगे RCB और मुंबई इंडियंस, IPL मैच पर छाया बारिश का साया, आज भी गरज-चमक के साथ बरसेंगे बदरा…

    May 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अब खुले जंगल में घूमेंगे और 2 चीते, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- ‘प्रोजेक्ट चीता’ में रोज कीर्तिमान रच रहा एमपी
    • प्रदेश में हिट एंड रन के मामलों में बड़ा उछाल, देश में दूसरे नंबर पर पहुंचा ये राज्य, हर घंटे जा रही एक जान…
    • प्रदेश में अब मौसम बदलेगा करवट, IMD का अगले इतने दिनों के लिए अलर्ट…
    • 27% ओबीसी आरक्षण नहीं देना चाहती भाजपा सरकार, कांग्रेस अध्यक्ष ने लगाए गंभीर आरोप…
    • हीटवेव और मानसून को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट, अमित शाह ने हाई लेवल मीटिंग में दिए ये निर्देश…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?