भिलाई , 24 फरवरी। गुरु घासीदास कला एवं साहित्य विकास समिति के तत्वधान में संस्कृति विभाग के सहयोग से 26 एवं 27 फरवरी को दो दिवसीय गनियारी लोक कला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति के अध्यक्ष महापौर निर्मल कोसरे ने बताया कि इस महोत्सव में प्रदेशभर के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
प्रथम दिवस 26 फरवरी को सत्य के अमर ज्योति चौका पार्टी भेलवाडीह जिला रायपुर, जय सरस्वती संगम रामधुनी मंडली भर्रीगांव जिला बालोद, सत्य के प्रचार पंथी नृत्य दल पिटौरा जिला दुर्ग, श्रीमती मीना साहू एवं साथियों द्वारा पंडवानी, कृष्ण राऊत नृत्य चंपारण जिला गरियाबंद, जय बुढादेव करमा नृत्य कोदवा जिला बेमेतरा, महेंद्र निषाद (बोचकू) एवं साथी द्वारा हास्य प्रसंग, कुमारी आरू साहू द्वारा छत्तीसगढ़ी लोककला मंच एवं सुनील सोनी नाइट रायपुर के द्वारा रात्रि कालीन रंगारंग प्रस्तुति होगी।
द्वितीय दिवस 27 फरवरी को गोपीचंदा भजन दानीराम बंजारे मर्रा, छ: सगी बहनों द्वारा एकता मानस सिन्हा परिवार कांकेतरा जिला राजनांदगांव द्वारा मानस गान, जय सतनाम पंथी नृत्य दल नाथू नवागांव, जय मां सरस्वती वीणा वादिनी जस झांकी मुंदगांव, आदिवासी गेड़ी नृत्य दल सिहावा जिला धमतरी, मनमोहना फाग मंडली बकली जिला धमतरी, गोपाल बलराम छत्तीसगढ़ी नाचा पार्टी निपानी, राम विलास खूटे द्वारा माटी हमर मितान सतनाम भजन एवं दुष्यंत हरमुख द्वारा लोक संगीत रंग झरोखा की प्रस्तुति होगी।
इस महोत्सव में पद्मभूषण डॉ तीजन बाई, पद्मश्री डॉ आर एस बारले, पद्मश्री अनूप रंजन पांडे, सुश्री अमृता बारले, फिल्मी कलाकार डॉ अजय मोहन सहाय, अंतर्राष्ट्रीय कोच एवं खिलाड़ी कृष्णा साहू, समाजसेवी योगेश्वर साहू, लोक कलाकार भागचंद मधुकर, सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी बीएल कुर्रे, सेवानिवृत्त सिविल सर्जन डॉ पी बाल किशोर, अति पुलिस अधीक्षक कविलाश टंडन, समाजसेवी एसआर बांधे, रंगकर्मी राकेश तिवारी, डॉ केडी तिवारी एवं श्रीमती श्रद्धा साहू का सम्मान किया जाएगा।
Previous Articleब्राजील में भूस्खलन, बाढ़ से 204 की मौत
Next Article टाटा मोटर्स ने पेश किए एसयूवी के नए काजीरंगा संस्करण