Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जनचौपालः कलेक्टर रानू साहू ने सुनी 71लोगों की समस्याएं सुनते मुआवजा वितरण टीम गठित करने के दिए निर्देश
    कोरबा

    जनचौपालः कलेक्टर रानू साहू ने सुनी 71लोगों की समस्याएं सुनते मुआवजा वितरण टीम गठित करने के दिए निर्देश

    By Tv 36 HindustanMarch 15, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा प्रति मंगलवार आयोजित होने वाले जनचौपाल में आज जिले वासियों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को जिला प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किए। कलेक्टर रानू साहू ने कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित जनचौपाल में लोगों की समस्याएं सुनी और उनके त्वरित निदान के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए। जनचौपाल में जिले के दूर दराज के इलाकों सहित शहरी क्षेत्रों से भी लोग कलेक्टोरट पहुंचे।जन चौपाल में आज 71 लोगों ने कलेक्टर को अपनी समस्याओं से अवगत कराया।ग्राम तरदा निवासी अनूज राम द्वारा प्रस्तुत भूमि अधिग्रहण के लंबित मुआवजा के आवेदन पर कलेक्टर साहू ने मुआवजा वितरण के लिए टीम गठित करने के निर्देश एसडीएम कोरबा को दिए।

    तहसीलदार, पटवारियों की टीम बनाकर लंबित मुआवजा प्रकरणों के गांव वार सर्वे कर शिविर लगाकर मुआवजा वितरण करने के निर्देश दिए। टीम में राष्ट्रीय राजमार्ग अधिकारी को भी शामिल करने कहा।ग्राम गंगदेई के निवासी दुकालू राम द्वारा उनकी पुत्री के जाति प्रमाण पत्र बनवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। कलेक्टर तत्काल एसडीएम कटघोरा को निर्देशित करते हुए जाति प्रमाण पत्र बनवाने आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश मौके पर दिए।भूमि चौहद्दी एवं नक्शा प्रदान करने के आवेदन पर तत्काल किसान का भूमि चौहद्दी बनवाकर देने के निर्देश एसडीएम कटघोरा को दिए।


    नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय, जिला पंचायत के सीईओ नूतन कंवर, अपर कलेक्टर सुनील नायक सहित सभी अनुविभागों के एसडीएम और सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

        जनचौपाल में विकासखण्ड पोड़ी-उपरोड़ा के ग्राम परला के कुछ किसानों ने डीबीएल कंपनी  के द्वारा गांव के किसानों से धोखा धड़ी करने के संबंध में कंपनी पर कार्रवाई करने से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। इस पर कलेक्टर साहू ने एसडीएम पोड़ी-उपरोड़ा को प्रकरण की त्वरित जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश मौके पर दिए।  जनचौपाल में जमीन संबंधी नामांतरण, मुआवजा प्रकरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशनों की स्वीकृति, आवास योजना से लेकर विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए भी लोगों ने कलेक्टर से मिलकर आवेदन दिए। प्राप्त हुए शिकायतों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर नागरिकों को लाभांवित करने के निर्देश अधिकारियों को दिया ग्राम नवापारा पकरिया के ग्रामीण मनीराम ने उनके परिवार को समाज से बहिष्कृत किए जाने की शिकायत कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किए। इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए एसडीएम कोरबा को पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम बनाकर पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के दिए निर्देश ग्राम गाड़ा पाली के निवासी धनप्रसाद ने उनकी पुत्री राधिका का इलाज कराने से  संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि राधिका के लिवर में इंफेक्शन हो गया है। लगातार इलाज के बावजूद स्वास्थ्य में कोर्ड सुधार नहीं हो रहा है। पुत्री राधिका का उचित इलाज कराने के लिए निवेदन किया।राधिका का स्वास्थ्य जांच और इलाज कराने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.बी.बोडे को मौके पर ही निर्देशित किया।
    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleक्या आप भी टॉयलेट में मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं.. तो तुरंत करे बंद, हो सकती हैं ये बीमारियां…
    Next Article प्राकृतिक रंगों से मनाया जायेगा होली का त्यौहार, हर्बल रंग बेचकर समूह की महिलाओं ने कमाए 14 हजार रूपये
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आंजनेय यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव ‘उड़ान 26’ का आगाज़ आज से…

    May 1, 2026

    19 किलो का कमर्शियल गैस सिलिंडर 993 रुपये महंगा, 3179 में मिलेगा, बाहर खाना होगा और महंगा…

    May 1, 2026

    आख़िर 1 मई को ही क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस जानिए इसकी ये वजह…

    May 1, 2026

    प्रदेश की समृद्ध परंपरा और ज्ञान विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में सहायक…

    May 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आंजनेय यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव ‘उड़ान 26’ का आगाज़ आज से…
    • 19 किलो का कमर्शियल गैस सिलिंडर 993 रुपये महंगा, 3179 में मिलेगा, बाहर खाना होगा और महंगा…
    • आख़िर 1 मई को ही क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस जानिए इसकी ये वजह…
    • प्रदेश की समृद्ध परंपरा और ज्ञान विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में सहायक…
    • योजनाओं का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं का आवेदन देकर निराकरण कराएं : मंत्री श्री लखनलाल देवांगन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?