Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » झाँसी पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर फांसी लगा रही महिला को बचाया, पुलिस टीम नगद पुरस्कार से सम्मानित
    छत्तीसगढ

    झाँसी पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर फांसी लगा रही महिला को बचाया, पुलिस टीम नगद पुरस्कार से सम्मानित

    By Tv 36 HindustanApril 18, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अज्ञात कालर से प्राप्त सूचना पर क्षेत्र में भ्रमणशील PRV पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर फांसी लगा रही महिला को उतारकर पहुँचाया अस्पताल

        श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी के कुशल निर्देशन में जनपद संचालित समस्त दो पहिया एवं चार पहिया PRV वाहन में तैनात पुलिस टीम रूट चार्ट के अनुसार भ्रमणशील एवं सक्रीय रहकर प्रत्येक छोटी बड़ी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्यवाही की जाती है एवं सम्बंधित सूचना को तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाता है । जिसमें कार्यवाही अथवा निस्तारण का फीडबैक कंट्रोलरूम को नोट कराया जाता है । पुलिस टीम द्वारा उत्कृष्ठ कार्य करने पर सम्मानित किया जाता है । 
    
        दिनांक 17.04.2022 समय 18:42 बजे अज्ञात कालर द्वारा कंट्रोलरूम को सूचना प्राप्त हुयी कि थाना कटेरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मगरवारा में बालाराम कुशवाहा के घर में उनकी बेटी श्रीमती सोमवती पत्नी महेन्द्र कुशवाहा ने अपने घर के अन्दर का दरवाजा बन्द कर लिया है और किसी अप्रिय घटना की आशंका है । 
    
         उक्त सूचना को तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए क्षेत्र में भ्रमणशील PRV – 0381 में तैनात कमांडर उ०नि० बालकृष्ण शुक्ला मय टीम सब कमांडर आरक्षी अंकित मिश्रा व चालक हो० गा० प्रमोद कुमार को तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया । पुलिस टीम द्वारा सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचे  और पड़ोसियों की मदद से छत से चढ़कर आगन में गये तो देखा कि सोमवती कमरे के अन्दर फांसी पर लटक गयी थी। पुलिस टीम द्वारा तत्काल दरवाजे को तोड़कर सोमवती को नीचे उतारा गया और पीआरवी में बिठाकर सीएचसी बंगरा उल्दन में ले जाया गया जहाँ पर डाक्टरों के द्वारा ईलाज करने पर महिला सोमवती को खतरे से बाहर बताया गया । मौके पर सोमवती के परिजन आ गये थे। जानकारी से ज्ञात हुआ कि उपरोक्त महिला श्रीमती सोमवती की शादी थाना कटेरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कचनेव निवासी महेंद्र कुशवाहा से हुयी थी जिसमे दो बच्चे है तथा कुछ समय से उक्त महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है इसलिए बर्तमान में वह अपने मायके में रह रही थी। पीआरवी कर्मियो द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही के कारण महिला की जान बचायी जा सकी। मौके पर उपस्थित लोगो द्वारा झाँसी पुलिस की भूरि - भूरि प्रशंसा की गयी ।
    
       पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर फांसी लगा रही महिला की जान बचाने पर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है । 

    झाँसी से टीवी36हिंदुस्तान के लिए ब्यूरो रिपोर्ट सत्येंद्र कुमार झांसी

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleनकली शराब बनाने के जुर्म में किया गिरफ्तार
    Next Article तेज रफ्तार दो ट्रेलर की आमने- सामने जोरदार भिड़ंत, एक का चालक बुरी तरह स्टेयरिंग पे फंसा, सांसद प्रतिनिधि व युवाओं की मदद से बचाई जान
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    क्या हाथ में मंगलसूत्र पहनना सही है जानिए ज्योतिष और परंपरा क्या कहती है…

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन पर जेल में बंद भाइयों को राखी बांध सकेंगी बहनें, ये है प्रवेश का समय दिशा-निर्देश जारी…

    August 26, 2026

    विष्णु देव की सरकार में महिला सशक्तिकरण को ये नई उड़ान…

    August 26, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की…

    August 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • क्या हाथ में मंगलसूत्र पहनना सही है जानिए ज्योतिष और परंपरा क्या कहती है…
    • रक्षाबंधन पर जेल में बंद भाइयों को राखी बांध सकेंगी बहनें, ये है प्रवेश का समय दिशा-निर्देश जारी…
    • विष्णु देव की सरकार में महिला सशक्तिकरण को ये नई उड़ान…
    • मुख्यमंत्री साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की…
    • विष्णु भैया का प्यार महतारी वंदन योजना से मिला ये उपहार…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?