Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मध्यप्रदेश को ट्रांसफर फैक्ट्री का हब बताकर जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा, दिये ये सुझाव…
    मध्य प्रदेश

    मध्यप्रदेश को ट्रांसफर फैक्ट्री का हब बताकर जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा, दिये ये सुझाव…

    By Tv 36 HindustanFebruary 23, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्यप्रदेश:- जीतू पटवारी मध्यप्रदेश सरकार और सीएम मोहन यादव पर लगातार हमलावर बने हुए हैं. जीतू पटवारी हर दिन मप्र सरकार पर नए-नए आरोप लगा रहे हैं. पहले उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार को कर्ज और क्राइम की राजधानी बताया था और अब उन्होंने मध्यप्रदेश को “ट्रांसफर फैक्ट्री” का हब बताया है. जीतू पटवारी ने ट्रांसफर उद्योग को रोकने के लिए सरकार को अपने स्तर पर कुछ सुझाव भी दिए हैं.

    जीतू पटवारी एक्स पर पोस्ट करके लिखते हैं कि परसों भोपाल में मैंने मध्यप्रदेश की जनता के सामने शासन के 02 शीर्ष चेहरों को लेकर 02 विचार व्यक्त किए थे. मध्यप्रदेश में पहले हमने देखा था, झूठ और बेरोजगारी का मामा. अब हम देख रहे हैं कर्ज और क्राइम का काका. जीतू पटवारी ने कहा कि शिवराज मामला आए  30 हजार रजिस्टर्ड झूठ बोल गए! हर एग्जाम में धांधली हुई! लाड़ली बहनों के साथ धोखा हुआ! फिर आए क्राइम और कर्ज के काका! अपराध नियंत्रण से बाहर हो गए हैं और हर महीने कर्ज लेकर सरकार चल रही है.

    जीतू पटवारी आगे लिखते हैं कि अब दूसरी बात! दोनों ही दौर में एक गजब की समानता भी है! ठीक ऐसी कि अंतर करना ही मुश्किल हो जाए! कोशिश करें, फिर भी अंतर समझ नहीं आए! सरकार में अधिकारियों और कर्मचारियों के सामान्य स्थानांतरण शुरू हो गए हैं! बड़ी संख्या में IAS और IPS के तबादले चल रहे हैं! सरकार नहीं सुन रही है, परंतु अंदर ही अंदर विवाद भी हो रहे हैं. सरकार के सूत्र ही बता रहे हैं कि सचिवालय में घूम रहे “कोर्डिनेटर्स” में “किंग” बनने का खुला “कम्पटीशन” चल रहा है! फिलहाल सभी को राहत इस बात से बहुत ज्यादा है कि सभी की सुनवाई भी हो रही है!

    जीतू पटवारी ने दिए ट्रांसफर उद्योग बंद करने ये सुझाव

    जीतू पटवारी के अनुसार चिंताजनक पहलू यह है कि कर्ज के मर्ज से पीड़ित सत्ता पक्ष जब कमाई को ही फर्ज समझ ले, तब नौकरशाही की नाक में दम हो जाता है! जबकि, शासन तंत्र में तबादले को लेकर कुछ बुनियादी बिंदु बहुत स्पष्ट हैं-

    01). शक्तियों का न्यायपूर्ण या उचित प्रयोग होना चाहिए.

    02). स्थानांतरण द्वेष रहित होना चाहिए!

    03). ट्रांसफर प्रशासनिक आवश्यकता के आधार पर होना चाहिए.

    04). ट्रांसफर बाहरी निर्देशों से प्रेरित नहीं होना चाहिए.

    05) मिड टर्म ट्रांसफर नहीं होना चाहिए.

    06) स्वार्थवश दंड के रूप में ट्रांसफर नहीं होना चाहिए.

    07). किसी व्यक्ति को प्रतिस्थापित करने के उद्देश्य से, स्थानांतरण नहीं होना चाहिए.

    08). स्थानांतरण नीति और नियमों के तहत, सक्षम अधिकारी के माध्यम से ही किए जाने चाहिए.

    09). संवर्ग के बाहर ट्रांसफर नहीं होना चाहिए.

    10). नियमों के अतिक्रमण में स्थानांतरण नहीं होना चाहिए.

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india Jitu Patwari cornered the government by calling Madhya Pradesh the hub of transfer factory Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमहंगी लहसुन किसानों की आफत, सुरक्षा के लिए वो करना पड़ रहा, जो पहले कभी नहीं हुआ…
    Next Article पेटेंट का लगा चस्का, फिर इस दंपति ने कर डाले ऐसे खोज, जो हर समस्या का करेगा समाधान…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पीएम ने हादसे पर जताया दुख, दिवंगतों के परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता…

    March 23, 2026

    आपको सिर्फ जंगल का निवासी बनाना चाहते हैं सरकार पर जमकर गरजे राहुल गांधी उठाया ये मुद्दा…

    March 23, 2026

    72 घंटे के भीतर जिला प्रशासन की अफीम की खेती पर ताबड़तोड़ कार्रवाई…

    March 23, 2026

    अंत्योदय का संकल्प करीब 5 लाख भूमिहीन परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे सीएम साय…

    March 23, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पीएम ने हादसे पर जताया दुख, दिवंगतों के परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता…
    • आपको सिर्फ जंगल का निवासी बनाना चाहते हैं सरकार पर जमकर गरजे राहुल गांधी उठाया ये मुद्दा…
    • 72 घंटे के भीतर जिला प्रशासन की अफीम की खेती पर ताबड़तोड़ कार्रवाई…
    • अंत्योदय का संकल्प करीब 5 लाख भूमिहीन परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे सीएम साय…
    • प्रियंका चतुर्वेदी ने थपथपाई सरकार की पीठ ईंधन संकट पर PM मोदी को मिला विपक्ष का साथ जानें क्या कहा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?