Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जोहार पार्टी व छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना का जोरदार सदस्यता अभियान, युवाओं व महिलाओं की बढ़ी भागीदारी…
    छत्तीसगढ

    जोहार पार्टी व छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना का जोरदार सदस्यता अभियान, युवाओं व महिलाओं की बढ़ी भागीदारी…

    By Tv36 HindustanApril 12, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़:– जिला रायपुर ग्रामीण के आरंग खंड में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के तत्वावधान में एक संगठनात्मक बैठक एवं सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, विशेषकर युवाओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संगठन की विचारधारा से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण की।

    आरंग क्षेत्र को छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ियों को एकजुट करने, जात-पात से ऊपर उठकर समाज को जोड़ने तथा छत्तीसगढ़ियावाद की भावना को मजबूत करने के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में भी देखा जाता है, जिस पर वक्ताओं ने विशेष प्रकाश डाला।
    कार्यक्रम के दौरान संगठन की मूल विचारधारा, छत्तीसगढ़िया अस्मिता, स्थानीय अधिकारों की रक्षा एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही प्रदेश की वर्तमान चिंताजनक स्थिति—जैसे गैस सिलेंडर की कमी, बिजली बिल में बढ़ोतरी, हसदेव जंगल की कटाई, बस्तर क्षेत्र में बाहरी लोगों का बढ़ता प्रभाव, बेरोजगारी, युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति, महंगाई एवं अन्य सामाजिक समस्याएं—पर गंभीर विमर्श किया गया।

    इस अवसर पर संगठन के प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारीगण की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में उपस्थित आरंग खंड के लोगों ने संगठन से जुड़ने की सहमति जताई और भविष्य में जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

    संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, भाषा, जल-जंगल-जमीन और स्थानीय अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन लगातार संघर्ष करता रहेगा। कार्यक्रम में सेनानियों ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार बदले की भावना से संगठन को कमजोर करने का प्रयास कर रही है तथा प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों को जेल में डालकर छत्तीसगढ़ियावाद की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। बावजूद इसके संगठन ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है।

    सेनानियों ने दोहराया कि संगठन की मुख्य धारा “छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़िया और छत्तीसगढ़ियावाद” है। इस विचारधारा को लेकर अब युवाओं में स्पष्ट समझ विकसित हो रही है कि छत्तीसगढ़ में उनके हक और अधिकार क्या हैं और प्रदेश को भविष्य में किस दिशा में आगे बढ़ाना है।

    वक्ताओं ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ियावाद की आवाज उठाने के कारण आज भी प्रदेश के कई पदाधिकारी जेल में बंद हैं, जिनमें अमित बघेल (प्रदेश अध्यक्ष, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी), डॉ. अजय यादव (प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना) तथा दिनेश वर्मा (केंद्रीय सदस्य, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी) शामिल हैं। इसके बावजूद संगठन के कार्यकर्ता एवं समर्थक पूरे प्रदेश में आंदोलन और संगठन विस्तार को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं।

    कार्यक्रम का समापन संगठन की एकता, मजबूती और संघर्ष के संकल्प के साथ किया गया।

    Post Views: 165

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबार-बार पेनकिलर खाना छोड़िए सिरदर्द और एलर्जी के लिए रामबाण है ये पत्ते का नुस्खा तुरंत दिखेगा असर…
    Next Article आशा जी के सदाबहार 10 गाने, जो आज भी किए जाते हैं बेहद पसंद…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    दिनांक 11.04.2026 दिन शनिवार सक्षम महिला आयाम छत्तीसगढ़ प्रांत का वार्षिक कार्यक्रम…

    April 12, 2026

    जल्द शुरू होगी मकानों की गणना, पूरी कुंडली खंगालेगी सरकार, पेयजल और शौचालय से लेकर इंटरनेट तक का लिया जाएगा पूरा ब्योरा…

    April 12, 2026

    ये हरी खाद का उपयोग मिट्टी के लिए जीवनदायिनी संजीवनी से कम नहीं…

    April 12, 2026

    महिला आरक्षण बिल बीजेपी ने सांसदों को जारी किया व्हिप, इतने दिन सदन में उपस्थित रहना अनिवार्य…

    April 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • दिनांक 11.04.2026 दिन शनिवार सक्षम महिला आयाम छत्तीसगढ़ प्रांत का वार्षिक कार्यक्रम…
    • जल्द शुरू होगी मकानों की गणना, पूरी कुंडली खंगालेगी सरकार, पेयजल और शौचालय से लेकर इंटरनेट तक का लिया जाएगा पूरा ब्योरा…
    • ये हरी खाद का उपयोग मिट्टी के लिए जीवनदायिनी संजीवनी से कम नहीं…
    • महिला आरक्षण बिल बीजेपी ने सांसदों को जारी किया व्हिप, इतने दिन सदन में उपस्थित रहना अनिवार्य…
    • आशा जी के सदाबहार 10 गाने, जो आज भी किए जाते हैं बेहद पसंद…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?