अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
कोरबा, 11 फरवरी । राजस्व प्रशासन और निगम प्रशासन ने संयुक्त रूप से अवैध निर्माण पर कार्रवाई की। प्रशासन के आदेश पर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान जेसीबी लगाकर मकान तोड़े गए। इनमें से कुछ मकानों में विजली पोल को भी मकानों के अन्दर कर लिया गया था कुछ की बाउंड्री रोड पच्चासे के अन्दर रास्ता अवरूद्ध किए थी।

दरअसल यह सारा वाकया मुख्य सड़क कोरबा बालको पहुंच मार्ग का यह अतिक्रमण था जिसे प्रशासन द्वारा तोड़कर अतिक्रमण मुक्त कर दुकानों मकानों बाउंड्रीवॉलों को तोड़ा अतिक्रमण मुक्त कराया गया। कुछ लोगों ने सरकारी जमीन में अपने घर बढ़ाकर बना लिए थे, इस हिस्से को भी तोड़ा गया। इस तरह जिला प्रशासन ने सरकारी जमीन शहर विस्तार विकास में बाधक अतिक्रमण से मुक्त कराई। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान लोगों ने मामूली विरोध भी किया लेकिन प्रशासन विकास की बात कह कर किसी की ना सुनी।

जिन लोगों के मकान बने हुए थे, उन लोगों ने विरोध किया और जेसीबी को रोकने की कोशिश की। महिलाएं आगे आ गई विरोध प्रदर्शन करती रही। महिलाओं का कहना था कि उन्होंने गाढ़ी कमाई से यह मकान बनाया है।
युक्त इस कार्यवाही में अनुविभागीय दण्डाअधिकारी राजस्व तहसीलदार निगम अतिक्रमण प्रभारी जोन प्रभारी सहित भारी संख्या में पुलिस कोटवार एवं निगम राजस्व के आला अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।