छत्तीसगढ़ :– राज्य पुलिस सेवा के सात अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा कैडर में पदोन्नत किया गया। गृह मंत्रालय ने इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।
जिन सात अधिकारियों को IPS कैडर में शामिल किया गया है, उनके नाम इस प्रकार हैं—
पंकज चंद्रा
भावना पांडेय
विमल कुमार बाईस
हरीश राठौर
वेदव्रत सिरमौर
राजश्री मिश्रा
श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा
इन सभी अधिकारियों ने लंबे समय तक राज्य पुलिस सेवा में कार्य करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है।काफी समय से SPS अधिकारियों की IPS कैडर में पदोन्नति लंबित थी। इसके लिए UPSC की चयन समिति ने समीक्षा की और अब केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने मंजूरी देते हुए अधिसूचना जारी की।

