मुंबई, 28 मार्च ।सोने का कारोबार करने वाली कंपनी कल्याण ज्वेलर्स इंडिया के निदेशक मंडल ने भारत के पूर्व नियंत्रक और महालेखा परीक्षक(कैग) विनोद राय को कंपनी का चेयरमैन बनाए जाने की संस्तुति की है।
कंपनी ने सोमवार को विज्ञप्ति में बताया, ” निदेशक मंडल ने श्री राय को कल्याण ज्वेलर्स इंडिया के चेयरमैन और स्वतंत्र गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त किए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।”
कंपनी ने कहा है कि श्री टी एस कल्याणारमन उसके प्रबंध निदेशक बने रहेंगे।
कंपनी ने बताया कि श्री राय की नियुक्ति पर बाजार नियामक और शेयरधारकों की अनुमति ली जानी है।