Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » दत्तक पुत्री सरस्वती का कन्यादान: लाफा पहुँच विधानसभा अध्यक्ष महंत- दंपत्ति ने निभाया माता पिता का धर्म, विदाई कर दी सुखमय जीवन की शुभकामना
    कोरबा

    दत्तक पुत्री सरस्वती का कन्यादान: लाफा पहुँच विधानसभा अध्यक्ष महंत- दंपत्ति ने निभाया माता पिता का धर्म, विदाई कर दी सुखमय जीवन की शुभकामना

    By Tv 36 HindustanFebruary 12, 2022Updated:February 12, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

             छत्तीसगढ़ कोरबा जिले के पाली विकासखंड के ग्राम लाफा पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत एवं सांसद ज्योत्सना महंत ने अपने माता पिता होने के धर्म का पालन करते हुए अपनी लाडली मुंह बोली बेटी सरस्वती का कन्यादान किया।
            सरस्वती, महंत दंपत्ति की वही लाडली बेटी है, जिसे आज से लगभग 24 वर्ष पूर्व चुनाव प्रचार के दौरान ग्राम लाफा पहुंचने पर डॉ महंत ने गोद लिया था और पालन-पोषण, शिक्षा-दीक्षा की जिम्मेदारी उठाई थी। डॉ. महंत ने अपने प्रतिनिधि प्रशांत मिश्रा को यह जिम्मदारी स्थानीय अभिभावक के तौर पर सौंपी।यहाँ यह बात लाजमी होगी कि अमूमन होता यह है कि लोग भावनाओं में बहकर तत्कालिक तौर पर हालातों को देखते हुए दत्तक पिता के रूप में गोद तो ले लेते हैं लेकिन बाद में भूल जाते हैं। डॉ. महंत के साथ ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने 24 साल पहले जिस सरस्वती का हाथ बतौर पिता थामा, उसे पूरी शिद्दत से निभाते हुए कभी भी मां-बाप की कमी महसूस नहीं होने दिया। उसकी हर जरूरतों और इच्छाओं का यथासंभव ख्याल रखा।
            जन्म से लेकर पालन-पोषण, शिक्षा और परवरिश के बाद अब कन्यादान कर सरस्वती को विदा करने की रस्म अदायगी करने लाफा पहुँचे। डॉ. महंत एवं ज्योत्सना महंत इस पल के साक्षी बनने के साथ-साथ पिता और माता की भूमिका में भावुक भी दिखे। ग्राम लाफा ही नहीं बल्कि पूरे ब्लाक और जिले में इस कन्यादान का साक्षी बनने की आतुरता लोगों में रहीं। बचपन से शादी की दहलीज तक पहुंचने तक डॉ महंत दंपति ने माता पिता का सभी धर्म निभाया और आज उस बेटी के हाथ पीले कर ससुराल भी विदा किया। अपने व्यस्त कार्यक्रम में समय निकालकर दोपहर 2:00  रायपुर से  कार द्वारा पाली पहुंचे और यहां से ग्राम लाफा पहुंचकर विवाह की रस्म में घर वालो के साथ शामिल होते हुए बेटी के कन्यादान की औपचारिकता निभाई और मंच पर वर वधू को आशीर्वाद प्रदान किया।
              इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, जिला कलेक्टर रानू साहू ,एसडीएम नंदजी पांडेय, डीएफओ शमा फारुकी सहित जिले के तमाम आला अधिकारी कर्मचारी और कांग्रेस के जिला पदाधिकारी भी विवाह के साक्षी बने। गौ सेवा आयोग के सदस्य प्रशांत मिश्रा, श्रम कल्याण मंडल के सदस्य नवीन सिंह ठाकुर, विधायक मोहित राम केरकेट्टा ,वरिष्ठ कांग्रेस नेता राम नारायण कश्यप,यशवंत लाल,

    शैलेश सिंह ठाकुर,अनिल सिंह परिहार,नपं अध्यक्ष उमेश चंदा, सुकलाल जायसवाल, सुरेश गुप्ता,अनिल गुप्ता,सोना, पिंटू अग्रवाल, अजय सैनी, गणराज सिंह, दुलेश्वरी सिदार,नवीन कुमार सिंह, विशेषर अग्रवाल, गुरु चरण सिंह राजपाल, दीपाली राय,तुषार कांत, जसवंत लकरा,प्रवीण सिंह ठाकुर,अरविंद गुप्ता, सोना ताम्रकार,अंजू पांडेय, सुनील अग्रवाल, श्रीकांत सोनकर, दीपक जायसवाल, रत्नेश गुप्ता, अरविंद गुप्ता,आगर दास आदि अन्य कार्यकर्ताओ ने भी घराती की भूमिका निभाते हुए मेहमानों बारातियों का स्वागत किया और वर-वधू को आशीर्वाद प्रदान कर उज्जवल भविष्य सुखमय जीवन की शुभकामना दिए ।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleगौरेला पेंड्रा मरवाही में चलाया गया सघन वाहन चेकिंग अभियान जिले की सीमाओं में छह स्थानों पर बना चेकिंग पॉइंट्स 450 वाहनों मादक पदार्थों की अवैध तस्करी रोकने दिन भर जारी रही जांच
    Next Article कोरबा पुलिस द्वारा चलाया जा रहा चेकिंग अभियान सभी थाना क्षेत्रों में चल रही कार्यवाही
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    72 घंटे के भीतर जिला प्रशासन की अफीम की खेती पर ताबड़तोड़ कार्रवाई…

    March 23, 2026

    अंत्योदय का संकल्प करीब 5 लाख भूमिहीन परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे सीएम साय…

    March 23, 2026

    यहां पर‘लखपति दीदी’ अभियान को मिली नई रफ्तार…

    March 23, 2026

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, विजिलेंस विभाग में वीडियो रिकॉर्डिंग प्रणाली का उद्घाटन …

    March 23, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कल 24 मार्च, स्कंद षष्ठी, संकटों से मुक्ति और संतान प्राप्ति के लिए इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा…
    • पीएम ने हादसे पर जताया दुख, दिवंगतों के परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता…
    • आपको सिर्फ जंगल का निवासी बनाना चाहते हैं सरकार पर जमकर गरजे राहुल गांधी उठाया ये मुद्दा…
    • 72 घंटे के भीतर जिला प्रशासन की अफीम की खेती पर ताबड़तोड़ कार्रवाई…
    • अंत्योदय का संकल्प करीब 5 लाख भूमिहीन परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे सीएम साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?