कोरबा/मामले का संक्षिप्त विवरण पीड़िता थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराने लिखित आवेदन प्रस्तुत की जिसकी सूचना पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी को देकर उचित दिशा निर्देश प्राप्त कर अति पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा,अति पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा एवं अनु अधिकारी पुलिस पंकज ठाकुर कटघोरा के मार्गदर्शन में रिपोर्ट दर्ज किया गया कि इसका तथा आरोपी का प्रेम संबंध वर्ष 2015 से 2023 तक रहा 5 जनवरी 2015 को छेरछेरा त्यौहार की रात आरोपी पीड़िता के घर मिलने गया था जो शादी का झूठा वादा कर शारीरिक संबंध बनाया पीड़िता बिलासपुर पढ़ने चली गई जहां आरोपी योगेंद्र सिंदराम वहां भी मिलने जाता था मड़वारानी भी लेकर गया था शादी की बात करने पर योगेंद्र शादी से मना कर दिया जो इसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया पता साजी दौरान आरोपी के मिलने पर पूछताछ किया गया जुर्म स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कटघोरा निरीक्षक तेजराम यादव एवं स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही।
