रायपुर। KBC-14 पॉपुलर क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के हॉटसीट पर रायपुर के कंटेस्टेंट मिर्जा ईशान बेग ने अपनी जगह बनाई। हर बार की तरह शो को अमिताभ बच्चन होस्ट कर रहे हैं। यह क्विज शो सोनी टीवी पर प्रसारित किया जाता हैं। लेटेस्ट एपिसोड में फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड जीत कर हॉटसीट पर पहुंचे मिर्जा ईशान बेग ने अपने ज्ञान के दम पर 250000 की राशि जीती। वह पेशे से एक लेडीज टेलर हैं।
उन्होंने शो के दौरान बिग बी ने ढेर सारी बातें कीं। वहीं टेलर ने अपने सिलाई करने वाले धागों के बॉक्स पर अमिताभ बच्चन का ऑटोग्राफ लिया। जिसे देखकर अभिनेता इमोशनल हो गए। उन्होंने कंटेस्टेंट की तारीफ भी की। मिर्जा ईशान बेग ने 25 लाख रुपये के लिए सही जवाब दिया और ये धनराशि जीत ली। वहीं 50 लाख के सवाल पर क्विट करने का निर्णय लिया।
50 लाख के लिए यह था सवाल
“संविधान के अनुच्छेद 1 में किस वाक्यांश को हमारे देश के नाम के रूप में वर्णित किया गया है?”
ऑप्शन थे
A- भारत गणराज्य,
B इंडिया, जो भारत है
C- भरत, एक अधिराज्य
D- भारत संघ
इसका सही जवाब है- इंडिया, जो भारत है।
मिर्जा ईशान बेग को इस सवाल का जवाब नहीं पता था। उनके पास कोई लाइफलाइन भी नहीं बची थी। गलत जवाब देकर राशि गंवाने से बेहतर उन्होंने गेम को क्विट करना सही समझा
इसके बाद मिर्जा ने अमिताभ से अपने धागे के डब्बों पर ऑटोग्राफ मांगा। जिस पर अभिनेता ने कहा कि इन्होंने जिस डिब्बे पर मेरे साइन लिए हैं। वो धागे का डिब्बा है। उसमें ये अपने औजार रखते हैं। जिससे इनका कार्य चलता है। इसके बाद अमिताभ ने मिर्जा का शुक्रिया अदा किया।