नई दिल्ली:– जिस तरह वास्तु शास्त्र है, ठीक उसी प्रकार चीनी वास्तु यानी फेंगशुई है। इसमें भी कई ऐसी बातें बताई गई हैं, जिनका अगर पालन किया जाए, तो घर में सुख और समृद्धि की बढ़ोतरी होती है। साथ ही परिणाम पॉजिटिव आते हैं। फेंगशुई के मुताबिक कई ऐसी चीजे हैं जिन्हें घर में सही जगह पर रखने से कई तरह के फायदे मिलते हैं। इन्हीं में से एक चीज है- कछुआ। इसे सुख-समृद्धि और दीर्घायु का प्रतीक माना गया है। हालांकि बाजार में कछुआ अलग-अलग छातुओं की मिलती है। चाहे वो तांबा की हो या फिर क्रिस्टल की। हर धातु की अपनी विशेषताएं। ऐसे में आज हम जानेंगे कि घर में किस धातु की कछुआ रखना ज्यादा शुभ होता है।
तांबे का कछुआ
सबसे पहले हम बात करेंगे तांबे के कछुए की। तांबे का कछुआ धन, समृद्धि और व्यापार में सफलता को आकर्षित करता है। यह घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और आर्थिक समृद्धि की दिशा में मार्गदर्शन करता है। अलग-अलग उद्देश्यों के लिए इसे अलग-अलग दिशा में रखना होता है।
कहां रखें तांबे का कछुआ
अगर आप धन और व्यापार में सफलता की कामना करते हैं, तो तांबे का कछुआ दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें।तांबे का कछुआ व्यापारिक स्थान जैसे ऑफिस, दुकान या व्यवसायिक क्षेत्रों में भी रखें, यह कारोबार में वृद्धि और लाभ के संकेत देता है। इसे घर के पूजा स्थल या तिजोरी के पास भी रखा जा सकता है, जिससे धन की वृद्धि होती है।
तांबे का कछुआ रखने के फायदे
- तांबे का कछुआ रखने से आर्थिक समृद्धि होती है।
- नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और सकारात्मक वातावरण बनाता है।
- कार्यक्षेत्र में तरक्की और सफलता के रास्ते खोलता है।
क्रिस्टल का कछुआ
आप चाहें, तो क्रिस्टल का कछुआ भी रख सकते हैं। यह मन की शांति, समृद्धि और स्वास्थ्य के लिए उत्तम होता है। यह सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है और मानसिक शांति और संतुलन प्रदान करता है। क्रिस्टल का कछुआ घर में एक खुशनुमा और सुखद वातावरण का निर्माण करता है।
कहां रखें
इसे आप घर में पूर्व या उत्तर दिशा में रख सकतो है। मान्यता है कि इस दिशा में रखने से मानसिक शांति, परिवार के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध और स्वास्थ्य सही रहता है। क्रिस्टल कछुआ को सोने के कमरे, बैठक कक्ष या आध्यात्मिक स्थान में रखने से मानसिक तनाव कम होता है और घर के सभी सदस्य खुशहाल रहते हैं।
ध्यान रखें ये बातें
कछुए को हमेशा घर के अंदर की ओर रखना चाहिए, ताकि यह घर में आने वाली सकारात्मक ऊर्जा को अंदर खींच सके। कछुए का सिर सामने की ओर होना चाहिए और वह आशीर्वाद की तरह आपके घर की ओर बढ़ता हुआ प्रतीत होना चाहिए। इसके अलावा घर में आप 8 कछुए एक साथ रख सकते हैं।
