मेकर्स ने आज अपनी आगामी कॉमेडी ड्रामा फिल्म खिचड़ी 2 की घोषणा करते हुए एक वीडियो जारी किया है. यह फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई हिट फिल्म खिचड़ी का सीक्वल है. जिसमें सुप्रिया पाठक, राजीव मेहता, अनंग देसाई, वंदना पाठक और जमनादास मजेठिया प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे. टीजर में फरा खान भी दिखाई दी हैं. अतीश कपाड़िया द्वारा डायरेक्टेड यह फिल्म दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म को जमनादास मजेठिया प्रोड्यूस कर रहे हैं.
