Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » जानिए अनंत अंबानी के प्रोजेक्ट “वनतारा” के बारे में सारी बातें…..
    News

    जानिए अनंत अंबानी के प्रोजेक्ट “वनतारा” के बारे में सारी बातें…..

    By Tv 36 HindustanFebruary 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जामनगर: हाथियों के लिए जकूजी और मसाज सुविधाएं देखी हैं? अनंत अंबानी के ‘वनतारा’ में गजराज के ठाठ देखकर आप दांतों तले अंगुली दबा सकते हैं। जाने-मानें उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत की प्री वेडिंग समारोह का जश्न 1 मार्च से जामनगर में शुरू होगा। इसी जश्न के बीच अनंत अंबानी ने जानवरों के पुनर्वास को समर्पित प्रोजेक्ट ‘वनतारा’ को लॉन्च किया है। रिलायंस के जामनगर रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स की ग्रीन बेल्ट में वनतारा के लिए 3,000 एकड़ की जगह दी गई है। इस इलाके को हरे-भरे जंगल की तरह विकसित किया गया है। वनतारा जानवरों को समर्पित अपनी तरह का देश का पहला कार्यक्रम है।इस प्रोजेक्ट में अब तक 200 हाथियों सहित हजारों जानवरों को बचाया गया है। इनमें हर तरह के पशु, पक्षी और सांप शामिल हैं। गेंडे, चीते और मगरमच्छ सहित कई प्रजातियों का पुनर्वास भी किया गया है। भारत से ही नहीं यहां विदेश से भी उपेक्षित जानवरों को लाया गया है। उनका पूरी तरह ख्‍याल रखा जा रहा है।

    वनतारा मेरे जीवन का एक मिशन…वनतारा के बारे में अनंत अंबानी ने कहा, ‘बहुत छोटी उम्र से ये मेरा सपना था। लेकिन, अब वनतारा मेरे जीवन का एक मिशन बन गया है। हमारा सबसे ज्‍यादा ध्यान देश की सर्वाधिक संकटग्रस्त प्रजातियों को बचाने में लगा है। हमारे मिशन में देश-विदेश के जानवरों और चिकित्सा मामलों के कई विशेषज्ञ शामिल हैं। वनतारा केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण और अन्य सरकारी संगठनों के साथ पार्टनरशिप में काम करता है।’

    वनतारा के पीछे अपनी सोच के बारे में अनंत अंबानी ने कहा, ‘सदियों से ‘करुणा’ की भावना हमारी संस्कृति का अंग रही है। इस भावना के साथ हम आधुनिक विज्ञान, तकनीक और प्रोफेशनल नजरिये को जोड़ रहे हैं। जीव सेवा, भगवान की सेवा है और इंसानियत का तकाजा भी।’हाथियों के लिए विशेष शेल्टरवनतारा में हाथियों के लिए विशेष शेल्टर बनाए गए हैं। हाथियों के नहाने के लिए जगह-जगह जलाशय हैं। हाथियों के लिए जकूजी और मसाज जैसी सुविधाएं भी हैं। 200 हाथियों का ख्याल रखने के लिए 500 से ज्‍यादा प्रशिक्षित कर्मचारी और महावत हैं।

    एक्स-रे मशीन, लेजर मशीन, हाइड्रोलिक पुली और क्रेन, हाइड्रोलिक सर्जिकल टेबल और हाइपरबेरिक ऑक्सीजन चेंबर और हाथियों के उपचार का तमाम आधुनिक सुविधाओं से लैस एक अस्पताल भी सेंटर में खोला गया है। यह 25 हजार वर्ग फीट में फैला है।

    Views: 0
    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleराष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल कलेक्शन 50,000 करोड़ रुपये से ज्यादा , टोल संग्रह और बढ़ने की राह पर….
    Next Article इन वजहों से होती है दांतों में कैविटी, रखें सावधानी…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री साय ने जिले के पुलिस लाइन में किया हेलमेट बैंक का शुभारंभ…

    November 4, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण…

    November 4, 2026

    मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की

    November 4, 2026

    परियोजना पसान अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

    November 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री साय ने जिले के पुलिस लाइन में किया हेलमेट बैंक का शुभारंभ…
    • मुख्यमंत्री साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण…
    • मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की
    • परियोजना पसान अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित
    • एमबीबीएस नव प्रवेसी विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक सपथ, चिकित्सा सेवा, नैतिकता मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पण का संदेश
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?