नई दिल्ली:– जिला शिमला हिमाचल प्रदेश का सेब बहुल क्षेत्र है. हिमाचल प्रदेश का सबसे अधिक सेब जिला शिमला में ही उगाया जाता है. वहीं, देश में भी सेब के बहुत बड़े हिस्से का उत्पादन हिमाचल में ही होता है. ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी हो जाता है कि सेब कितनी वैरायटी का होता है. उसमें सबसे बेस्ट वैरायटी कौन सी है. सेब का उत्पादन 3 तरह के वातावरण में किया जाता है. इसमें लो हाइट, मिड हाइट और हाइट में सेब को उगाया जाता है, जिसमें हाइट वाला सेब सबसे बेहतर होता है.
कितनी हाइट पर उगाया जाता है कौनसा सेब:
बागवान नरेंद्र ठाकुर ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि सेब कई वैरायटी का होता है. और लगतार नई वैरायटी भी बाज़ारों में देखने को मिलती है. इनमें गाला, रेडवाइन, ग्रेनी स्मिथ आदि स्पर की वैरायटी है. जिसे लो हाइट पर उगाया जाता है. इसके अलावा स्पर की कुछ वैरायटी, रेड गोल्डन, गोल्डन और रेड रॉयल मिड हाइट पर उगाया जाता है. वहीं, रॉयल एप्पल, जिसे रेड डिलीशियस एप्पल भी कहा जाता है. हाईट पर उगाया जाता है. इसमें रॉयल एप्पल को सबसे बेस्ट सेब कहा जाता है.
क्यों बेस्ट है रॉयल या रेड डिलीशियस एप्पल
रॉयल या रेड डिलीशियस एप्पल को सबसे बेस्ट एप्पल माना जाता है. इसके कई कारण है, जैसे रॉयल एप्पल का लाइफ स्पेन बहुत अधिक होता है और यह सेहत के लिए भी सबसे बेहतर है. रॉयल एप्पल को कोल्ड स्टोर में 6 महीने तक स्टोर किया जा सकता है. इसके बाद भी यह सेब फ्रेश रहता है. वहीं, स्पर या अन्य वैरायटी एक सप्ताह के अंदर ख़राब हो जाती है. इसके अलावा इसके पौधे का लाइफ स्पेन 80 से 100 वर्षों का होता है और स्पर के पौधे का लाइफ स्पेन 15 से 20 वर्षों का होता है.
