Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » जाने नए साल 2024 में कितने सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण लगेंगे…..
    Uncategorized

    जाने नए साल 2024 में कितने सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण लगेंगे…..

    By Tv 36 HindustanDecember 19, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    : विज्ञान और अन्य देशों के लिए भले ही ग्रहण लगने की घटना को केवल खगोलीय घटना माना जाता है. लेकिन भारत और विशेषकर हिंदू धर्म में ग्रहण लगने की घटना को अशुभ माना जाता है. साथ ही सूर्य और चंद्र ग्रहण लगने से कई पौराणिक कथाएं व मान्यताएं भी प्रचलित हैं.विज्ञान के अनुसार चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी की स्थिति के कारण ही चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) और सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) जैसी खगोलीय घटनाएं होती हैं. वहीं ज्योतिष के अनुसार ग्रहण का विशेष महत्व होता है. इसे अशुभ घटना माना जाता है और इसलिए ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ से लेकर शुभ-मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं. यहां तक कि खाने-पीने और सोने की भी मनाही होती है.

    इसलिए पहले से ही जान लीजिए कि नए साल 2024 (New Year 2024) में कितने सूर्य और चंद्र ग्रहण लगेंगे. साथ ही जान लीजिए कि, क्या किसी ग्रहण का सूतक (Sutak kaal) भी मान्य होगा. आइये जानते हैं 2024 में लगने वाले ग्रहण की तारीख, सूतक काल और समय आदि के बारे में. सूर्य ग्रहण 2024 (Solar Eclipse 2024)पहला सूर्य ग्रहणपहला सूर्य ग्रहण: साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण सोमवार 08 अप्रैल को लगेगा, जोकि भारत में दिखाई नहीं दिखेगा और सूतक भी मान्य नही होता.कहा दिखाई देगा: साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में तो दिखाई नहीं देगा. लेकिन इसे पश्चिमी एशिया, दक्षिणी-पश्चिम यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, अटलांटिक महासागर, उत्तरी ध्रुव और दक्षिणी ध्रुव में देखा जा सकेगा

    .सूर्य ग्रहण का समय: साल का पहला सूर्य ग्रहण रात 09:12 में शुरू होगा और मध्यरात्रि 01:25 पर समाप्त हो जाएगा.दूसरा सूर्य ग्रहणदूसरा सूर्य ग्रहण: साल का दूसरा सूर्य ग्रहण बुधवार 02 अक्टूबर 2024 को लगेगा. यह ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा और ना ही यहां इसका सूतक मान्य होगा. बताया जा रहा है कि, यह सूर्य ग्रहण वलयाकार ग्रहण होगा.

    बता दें कि ऐसी स्थिति तब आती है, जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा हो, लेकिन इसकी दूरी धरती से दूर हो. धरती से दूर होने के कारण चंद्रमा छोटा दिखता पड़ता है.कहां दिखाई देगा: इसे अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अर्जेंटीना और अटलांटिक महासागर में देखा जा सकेगा.सूर्य ग्रहण का समय: साल का दूसरा सूर्य ग्रहण रात 09:13 मिनट पर शुरू होगा और मध्यरात्रि 03:17 पर समाप्त हो जाएगा.चंद्र ग्रहण 2024 (Lunar Eclipse 2024)पहला चंद्र ग्रहणपहला चंद्र ग्रहण: साल 2024 का पहला ग्रहण चंद्र ग्रहण सोमवार 25 मार्च 2024 को लगेगा. जोकि उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा. यह भी भारत में दिखाई नहीं देगा.

    इस कारण इसका भी सूतक मान्य नहीं होगा. उपच्छाया ग्रहण के दौरान चंद्रमा केवल पृथ्वी की छाया के बाहरी किनारों से गुजरता है. इसलिए इसे नग्न या खाली आंखों से देखना मुश्किल हो जाता है.कहां दिखाई देगा: साल का पहला चंद्र ग्रहण यूरोप, उत्तर-पूर्व एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तर और दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा. साथ ही प्रशांत महासागर, अटलांटिक, आर्कटिक और अंटार्कटिका में भी देखा जा सकेगा.चंद्र ग्रहण का समय: 25 मार्च को चंद्र ग्रहण सुबह 10:41 पर लगेगा और दोपहर 03:01 पर समाप्त हो जाएगा.दूसरा चंद्र ग्रहणदूसरा चंद्र ग्रहण: साल 2024 का दूसरा चंद्र ग्रहण बुधवार 18 सितंबर को लगेगा.

    यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा और यह भी भारत में नहीं दिखाई देगा.कहां दिखाई देगा: 18 सितंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण यूरोप, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, दक्षिण और उत्तर अफ्रीका, हिंद महासागर, अटलांटिक महासागर और आर्कटिक महासागर में दिखाई देगा.चंद्र ग्रहण का समय: ग्रहण सुबह 06:12 से शुरू होकर सुबह 10:17 पर समाप्त हो जाएगा.

    Views: 0
    Hindi khabar Hindi news hindinews india Know how many solar eclipses and lunar eclipses will occur in the new year 2024..... Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दीपक अंधारे और गणेश अंधारे को निज सहायक बनाया गया है वही इस अधिकारियों को भी मिली जगह
    Next Article 12 साल बाद बना यह पावरफुल राजयोग, पलटेगा 3 राशियों की क़िस्मत, हर काम में सफलता
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पुरुषों में बाल झड़ने की क्या है वजह इन 6 कारणों को न करें नजरअंदाज…

    November 18, 2026

    बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी, इस तारीख से होगी शुरू…

    November 18, 2026

    मुख्यमंत्री निवास में दीपावली मिलन समारोह बना आत्मीयता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव का अनूठा संगम…

    November 18, 2026

    ICC ने टीम इंडिया पर लगाया भारी जुर्माना, न्यूजीलैंड को हराने के बाद भी खिलाड़ियों की कटेगी 35% मैच फीस…

    November 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पुरुषों में बाल झड़ने की क्या है वजह इन 6 कारणों को न करें नजरअंदाज…
    • बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी, इस तारीख से होगी शुरू…
    • मुख्यमंत्री निवास में दीपावली मिलन समारोह बना आत्मीयता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव का अनूठा संगम…
    • ICC ने टीम इंडिया पर लगाया भारी जुर्माना, न्यूजीलैंड को हराने के बाद भी खिलाड़ियों की कटेगी 35% मैच फीस…
    • ‘पंचायत 5’ में लौटेंगे सचिव जी, फुलेरा में फिर बदलेगी सत्ता, रिलीज डेट तय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?