Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » दुनिया में सबसे पहले वनीला आइसक्रीम बनाई कैसे गई थी और इसका इतिहास क्या है, जानें…….
    News

    दुनिया में सबसे पहले वनीला आइसक्रीम बनाई कैसे गई थी और इसका इतिहास क्या है, जानें…….

    By Tv 36 HindustanJuly 22, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    : दुनिया को कैसे मिली थी वनीला आइसक्रीम, कैसे यह बन गई हर किसी की फेवरेट?वनीला आइसक्रीम सभी को बहुत पसंद है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में वनीला आइसक्रीम का इजात कैसे हुआ और ये आई कहां से?

    : दुनियाभर में आइसक्रीम के शौकीनों की कमी नहीं है, ऐसे में बात जब वनीला आइक्रीम की आती है तो लोगों के मुंह में पानी आना स्वभाविक है. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे पहले वनीला आइसक्रीम बनाई कैसे गई थी और इसका इतिहास क्या है?कैसे बनाई गई थी पहली वनीला आइसक्रीम?सबसे पहली वेनीला बीन एक्सट्रैक्ट का इस्तेमाल चॉकलेट ड्रिंक्स को स्वादिष्ट बनाने के लिए किया जाता था, लेकिन समय के साथ वेनिला ने चॉकलेट ड्रिंक्स से अलग एक अलग फ्लेवर के रूप में अपनी खास पहचान बनाई.

    आखिरकार 1760 के दशक तक, फ्रांसीसियों ने इसे एक अलग आइसक्रीम फ्लेवर में बदल दिया. इस रेसिपी ने अमेरिका के संस्थापकों में से एक थॉमस जेफरसन का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया, जिन्होंने वनीला को नई पहचान दिलाई. आज के समय में हर जगह वनीला आइसक्रीम की खास डिमांड रहती है.सबसे पहले कहां बनाई गई थी आइसक्रीम?आइसक्रीम का इतिहास जितना दिलचस्प है उतनी ही इसे लेकर अलग-अलग धारणाएं भी हैं. कुछ लोग मानते हैं कि आइसक्रीम का आविष्कार चीन में 3000 ईसा पूर्व यानी तकरीबन 5000 साल पहले हुआ था. वहीं कुछ लोग मानते हैं कि इटली के एक व्यापारी मार्कोपोलो ने पहली बार आइसक्रीम एक डिश के रूप में बनाई थी

    .हालांकि आइसक्रीम का जिक्र सबसे पहली बार 500 ईसा पूर्व ईरान के अचमेनिद साम्राज्य में भी मिलता है. कहते हैं कि फारसियों ने 400 ईसा पूर्व ही बर्फ से कई फ्लेवर की आइसक्रीम बनाना शुरू किया था. इसके अलावा ये भी कहा जाता है कि 200 ईसा पूर्व के आसपास चीन में आइसक्रीम बनाने के लिए दूध और चावल का इस्तेमाल किया जाता था. उस समय इसका स्वाद भारत में मिलने वाली ठंडी खीर की तरह ही होता था.भारत में पहली बार कैसे पहुंची आइसक्रीम?अब सवाल ये उठता है कि आइक्रीम भारत में सबसे पहले कौन लाया और ये सबकी पसंद कैसे बन गई? तो बता दें कि यहां आइसक्रीम मुगल बादशाहों के साथ पहुंची थीं.

    ऐसे दस्‍तावेज देखने को मिलते हैं, जो बताते हैं कि बादशाह अकबर के लिए आइसक्रीम जैसा ठंडा डेजर्ट बनाया गया था. इसकी रेसिपी आइना-ए-अकबरी और अकबरनामा में नजर आती है. आइसक्रीम को बड़े स्तर पर बनाने के लिए 1851 में इंसुलेटेड आइस हाउस का अविष्‍कार हुआ था. इसके बाद शाही परिवारों और अमीर लोगों तक सीमित आइसक्रीम आम आदमी तक भी पहुंची. इसके बाद ही खास से लेकर आम आदमी भी आइसक्रीम का स्वाद चखने लगा और धीरे-धीरे ये लोगों पसंद बन गई.

    Post Views: 655

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइस वजह से हजारों किलो का हवाई जहाज नहीं गिरता आसमान से…….
    Next Article अंडरएज ड्राइविंग करते पकड़े जाने पर नाबालिग चालक के साथ-साथ माता-पिता पर लगेगा जुर्माना……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार सीएम साय…

    April 24, 2026

    हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को चुनौती देने वाली याचिका…

    April 24, 2026

    RBI का बड़ा एक्शन, इस Payments Bank का लाइसेंस रद्द, ग्राहकों में मची हलचल…

    April 24, 2026

    नाबालिग के साथ दरिंदगी, घर के बाहर से दरिंदो ने किया अगवा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 1 की तलाश जारी…

    April 24, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार सीएम साय…
    • हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को चुनौती देने वाली याचिका…
    • RBI का बड़ा एक्शन, इस Payments Bank का लाइसेंस रद्द, ग्राहकों में मची हलचल…
    • नाबालिग के साथ दरिंदगी, घर के बाहर से दरिंदो ने किया अगवा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 1 की तलाश जारी…
    • यहां मिली 500 साल पुरानी तालपत्र पांडुलिपि, आयुर्वेद का खजाना सामने…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?