Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जानिए क्या है कपिंग थेरेपी, कई तरीकों से होती है फायदेमंद..……
    News

    जानिए क्या है कपिंग थेरेपी, कई तरीकों से होती है फायदेमंद..……

    By Tv 36 HindustanAugust 20, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इन दिनों अपने आप को फिट रखने के लिए हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज के साथ ही लोग बहुत से तरीके आजमाते हैं. उन्हीं में से कपिंग थेरेपी भी है. आजकल कई सेलिब्रिटी और बहुत से लोग ये थेरेपी करवाते हैं. ये व्यक्ति की हेल्थ के लिए कई तरीकों से फायदेमंद साबित हो सकती है. आजकल लोग इससे जुड़ी की पोस्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हैं.लेकिन कुछ लोगों के मन में अभी भी ये सवाल आता है कि आखिर कपिंग थेरेपी होती क्या है और ये व्यक्ति के लिए कैसे फायदेमंद साबित हो सकती है? तो आज हम आपको इस आर्टिकल में कपिंग थेरेपी के बारे में बताने जा रहे हैं.

    कपिंग थेरेपी क्या होती है?वेबएमडी के मुताबिक कपिंग थेरेपी अल्टरनेटिव मेडिसिन का एक प्राचीन रूप है जहां एक थेरेपिस्ट सक्शन पैदा करने के लिए कुछ मिनटों के लिए आपके स्किन पर विशेष तरह के कप रखता है. इसका उद्देश्य ब्लड को आपके शरीर के कुछ हिस्सों से दूर या अंदर खींचना है. कई लोग इसे दर्द और सूजन के राहत पाने के लिए करवाते हैं, तो वहीं कई लोग बॉडी की रिलैक्स महसूस करने और एक तरह के डीप टिश्यू मसाज के लिए करवाते हैं. इस थेरेपी में कांच, बेंबो, मिट्टी के बर्तन, सिलिकॉन या प्लास्टिक के कप का इस्तेमाल किया जाता है.

    कपिंग थेरेपी के फायदेकपिंग थेरेपी के कई फायदे हैं. ये ब्लड डिसऑर्डर जैसे कि एनीमिया और हीमोफीलिया की समस्या में मददगार साबित हो सकती है. साथ ही रूमेटाइड, अर्थराइटिस, फाइब्रो मलेशिया की समस्या, मुहांसों और एक्जिमा से राहत दिलाने में फायदेमंद साबित हो सकती है. इसी के साथ ही ये कमर दर्द और बदन दर्द से राहत दिलाने में मददगार साबित हो सकती है. कपिंग थेरेपी माइग्रेन, हाई ब्लड प्रेशर, एंग्जायटी, डिप्रेशन और वैरिकोज वेन्स के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है.

    नेशनल सेंटर फॉर कॉम्प्लिमेंटरी एंड इंटीग्रेटिव हेल्थ का कहना है कि यह निर्धारित करने के लिए अभी कोई ऐसा शोध नहीं हुआ है जो बता सके कि इन सभी स्थितियों के लिए कपिंग का उपयोग किया जा सकता है या नहीं.जर्नल ऑफ ट्रेडिशनल एंड कॉम्प्लिमेंटरी मेडिसिन में 2015 में प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कपिंग थेरेपी मुँहासे, हर्पीस जोस्टर और दर्द को कंट्रोल करने में मदद कर सकती है. लेकिन शोधकर्ताओं का कहना है कि और बेहतर अध्ययन की जरूरत है.अगर किसी व्यक्ति को कपिंग थेरेपी करवानी भी है तो उन्हें अपने एक्सपर्ट से इसके बारे में सलाह करनी चाहिए. क्योंकि इस थेरेपी के बाद स्किन इंफेक्शन और जलन हो सकती हैं.

    Post Views: 530

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबीज समेत खाते हें ये 5 फ्रूट्स तो हो जाएं सावधान,अभी कर लें इन फलों की पहचान, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने…
    Next Article रेलवे भर्ती बोर्ड ने भारतीय रेलवे में जेई सहित 7951 पदों पर भर्ती निकाली……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस फैक्ट्री में ब्लास्ट, पुलिसकर्मियों समेत 35 लोग झुलसे, सड़क पर खड़ी गाड़ियां भी राख हुई…

    February 16, 2026

    प्रेमिका से मिलने गए युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, फिर ऐसे बचाई जान…

    February 16, 2026

    जयमाल के बाद दुल्हन ने ठुकराई शादी, फेरों से पहले इस वजह से लौटी बारात…

    February 16, 2026

    धान किसानों के लिए बड़ी खबर, होली से पहले सरकार इस दिन खाते में पैसा भेजेगी…

    February 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस फैक्ट्री में ब्लास्ट, पुलिसकर्मियों समेत 35 लोग झुलसे, सड़क पर खड़ी गाड़ियां भी राख हुई…
    • प्रेमिका से मिलने गए युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, फिर ऐसे बचाई जान…
    • जयमाल के बाद दुल्हन ने ठुकराई शादी, फेरों से पहले इस वजह से लौटी बारात…
    • धान किसानों के लिए बड़ी खबर, होली से पहले सरकार इस दिन खाते में पैसा भेजेगी…
    • राजीव गांधी ऑडिटोरियम टी.पी. नगर कोरबा में 18 फरवरी को होगा श्रमिक सम्मेलन का आयोजन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?