Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » रोज 2 खजूर खाने से क्या होता है जानें खजूर खाने का सबसे अच्छा समय ये है…
    समाचार

    रोज 2 खजूर खाने से क्या होता है जानें खजूर खाने का सबसे अच्छा समय ये है…

    By Tv36 HindustanDecember 3, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– खजूर एक ऐसा ड्राई फ्रूट है, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद अच्छा माना जाता है. इसमें फाइबर, आयरन, पोटैशियम, एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट खजूर को डेली डाइट का हिस्सा बनाने की सलाह देते हैं. इसे लेकर वुमन हेल्थ स्पेशलिस्ट और सर्टिफाइड मेनोपॉज कोच निधि कक्कड़ ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने रोज 2 खजूर खाने के फायदे बताए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में, साथ ही जानेंगे खजूर खाने का सबसे अच्छा समय कौन सा हो सकता है.

    रोज खजूर खाने के फायदे
    स्टेडी एनर्जी मिलती है
    निधि कक्कड़ बताती हैं, खजूर खाने से शरीर को लंबे समय तक एनर्जी मिलती रहती है. इसका कारण यह है कि खजूर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, यानी यह ब्लड शुगर को तेजी से नहीं बढ़ाता, धीरे-धीरे शरीर में रीलीज करता है, जिससे आपको देर तर एनर्जी मिलती रहती है. ऐसे में जिन लोगों को दिनभर एक्टिव रहना होता है, उनके लिए यह बहुत अच्छा स्नैक हो सकता है.

    आंतों के लिए फायदेमंद
    खजूर एक नेचुरल प्रीबायोटिक की तरह काम करता है. यह हमारी आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है. इससे पाचन सही रहता है और पेट संबंधी समस्याएं कम होती हैं. जिन लोगों को अक्सर पेट फूलना या गैस की समस्या रहती है, उन्हें खजूर जरूर खाना चाहिए.

    कब्ज से राहत
    खजूर में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है. फाइबर हमारी बाउल मूवमेंट को बेहतर बनाता है और पेट साफ रखने में मदद करता है. इसलिए सुबह दो खजूर खाना कब्ज या हार्ड स्टूल की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है.

    एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत
    खजूर एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो शरीर में जमा फ्री-रैडिकल्स को कम करते हैं. इससे लिवर हेल्थ अच्छी रहती है और शरीर में होने वाली इंफ्लेमेशन भी घटती है.

    बॉडी डिटॉक्स में मदद
    इन सब से अलग निधि कक्कड़ के अनुसार, खजूर शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में भी मदद करते हैं. यानी यह एक हल्का-सा डिटॉक्स फूड की तरह काम करता है, जो शरीर को अंदर से साफ रखने में सहायक है.

    खजूर खाने का सबसे अच्छा समय क्या है?
    इन फायदों का पूरा लाभ पाने के लिए सुबह खाली पेट दो खजूर खाना सबसे अच्छा माना जाता है. इससे पूरे दिन आपको एनर्जी मिलती है, पाचन बेहतर रहता है और शरीर आसानी से फाइबर को अवशोषित कर पाता है. इस तरह रोजाना सिर्फ दो खजूर आपकी डाइट में जोड़कर आप अपने दिन की शुरुआत हेल्दी तरीके से कर सकते हैं.

    Post Views: 345

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआखिर पेंशन क्यों नहीं बढ़ाती है सरकार संसद में पूछा सवाल- मंत्री ने दिया दो टूक जवाब…
    Next Article महतारी वंदन की 22वीं किस्त जारी, 67 लाख से ज्यादा हितग्राहियों में पहुंचे पैसे, नहीं आए तो जल्दी करें ये काम…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    निर्मम सरकार’ का काउंटडाउन शुरू पीएम का TMC पर बड़ा हमला, दिए 18,000 करोड़ की सौगात…

    March 14, 2026

    इस जिले को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित मॉडल सिटी के रूप में विकसित करेंगे मुख्यमंत्री साय…

    March 14, 2026

    फिर बदलेगा मौसम का मिज़ाज, अगले 5 दिन भारी बारिश,इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी…

    March 14, 2026

    शहर में रखा है इमरजेंसी तेल रिजर्व, संकट के समय यहीं से होती है सप्लाई, जानें कितने लीटर का भंडार…

    March 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • निर्मम सरकार’ का काउंटडाउन शुरू पीएम का TMC पर बड़ा हमला, दिए 18,000 करोड़ की सौगात…
    • इस जिले को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित मॉडल सिटी के रूप में विकसित करेंगे मुख्यमंत्री साय…
    • फिर बदलेगा मौसम का मिज़ाज, अगले 5 दिन भारी बारिश,इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी…
    • शहर में रखा है इमरजेंसी तेल रिजर्व, संकट के समय यहीं से होती है सप्लाई, जानें कितने लीटर का भंडार…
    • चैत्र नवरात्रि के अवसर पर माँ बम्लेश्वरी के दर्शन होंगे आसान, डोंगरगढ़ में रुकेंगी एक्सप्रेस ट्रेनें, ये स्पेशल भी चलेगी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?