नई दिल्ली:- राजस्थान ने आखिरी मैच में आरसीबी को पटखनी दी थी। वहीं गुजरात को लास्ट गेम में पंजाब के किंग्स के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेल जाएगा। आईपीएल 2024 के 24वें मुकाबले में शानदार फॉर्म में चल रही राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत गुजरात टाइटंस के साथ होगी। राजस्थान ने अब तक खेले सभी चार मैचों में जीत का स्वाद चखा है। वहीं, नए कप्तान शुभमन गिल की अगुआई में गुजरात का प्रदर्शन फीका नजर आया है। टीम को लास्ट गेम में पंजाब किंग्स के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। दोनों टीमों के बीच यह दमदार मुकाबला सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए आपको बताते हैं मैच डे के दिन कैसा रहेगा जयपुर में मौसम का हाल।
राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले मैच में बारिश होने की संभावना ना के बराबर है। मैच के वक्त इंद्र देव एक बार भी खलल डालते हुए दिखाई नहीं देंगे। दिन के समय पर जयपुर का तापमान 35 डिग्री रहने की उम्मीद है, जो रात के समय घटकर 30 डिग्री तक पहुंच जाएगा। यानी कुल मिलाकर बात यह है कि बारिश इस मैच का मजा बिल्कुल भी किरकिरा नहीं करेगी।
