Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जाने कब और कैसे लीक हो गया था पेश होने के पहले बजट, इसके बाद क्या है लीक प्रूफ प्रक्रिया…
    समाचार

    जाने कब और कैसे लीक हो गया था पेश होने के पहले बजट, इसके बाद क्या है लीक प्रूफ प्रक्रिया…

    By Tv 36 HindustanJanuary 31, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– 1 फरवरी को केन्द्रीय बजट 2025 पेश किया जाना है। साल 2025-26 के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पार्लियामेंट में बजट पेश करेंगी। बजट पेश होने से पहले हलवा सेरेमनी का आयोजना होता है। ऐसे में इस बार का हलवा सेरेमनी बीते 25 जनवरी को हुआ है।
    हलवा सेरेमनी होने के बाद ही बजट को प्रिंट किया जाता है। बजट की प्रिटिंग नॉर्थ ब्लॉक के बेसमेंट में की जाती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि सरकारी प्रेस नॉर्थ ब्लॉक के बेसमेंट में मौजूद है। ऐसे में क्या आपको पता है कि एक साल ऐसा भी रहा थै, जब पेश होने से पहले ही बजट लीक हो गया था, जिसके कारण उस वक्त के वित्त मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा था। इसी घटना के बारे में आज के इस आर्टिकल में जानेंगे। इसके साथ यह भी जानेंगे कि बजट को पेश करने का लीक प्रूफ प्रक्रिया क्या है? तो इसके लिए पढ़ते जाएं इस आर्टिकल को अंत तक।
    आजाद भारत का पहला बजट साल 1947-48 के लिए पेश किया गया था। बता दें, आजाद भारत के पहले वित्त मंत्री आरके शानमुखम चेट्टी ने पहला बजट पेश किया था। आरके शानमुखम चेट्टी ने आजाद भारत का दूसरा बजट भी पेश किया था।

    आजाद भारत के पहले बजट से पहले ब्रिटेन के वित्त मंत्री ड्यूग डाल्टन ने टैक्स से जुड़े बदलावों के बारे में प्रेस को बता दिया था। इस वजह से ब्रिटेन के फाइनेंस मिनिस्टर को इस्तीफा देना पड़ा था। कुछ साल बाद भारत में भी कुछ ऐसा ही हुआ।

    साल 1950 के बजट में हो गया था लोचा
    1950 में जॉन मथाई भारत के वित्त मंत्री थी। 1950 में ही देश का बजट पेश होना था। वैसे तो बजट पेश होने की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। पर उससे पहले प्रेस से बजट लीक हो गया था। ध्यान देने वाली बात यह है कि उस समय बजट राष्ट्रपति भवन प्रेस में प्रिंट होता था। बजट मिंटो रोड पर राष्ट्रपति भवन प्रेस से ही लीक हुआ था। इससे पहले बजट कभी लीक नहीं हुआ था।

    जॉन मथाई के कार्यकाल में लीक हुआ था बजट
    वित्त मंत्री जॉन मथाई उस समय देश के वित्त मंत्री थे। बजट के लीक होने की वजह से जॉन मथाई को वित्त मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा गया था। हालांकि, इस्तीफे से पहले जॉन मथाई ने सदन में बजट को पेश किया। उसके बाद पद से इस्तीफा दे दिया।

    लीक प्रूफ प्रक्रिया के लिए अपनाया गया ये उपाय
    साल 1950 में राष्ट्रपति भवन प्रेस से बजट लीक हुआ था। इसके कारण सरकार ने बजट की प्रिटिंग की जगह को बदल दिया। ताकि भविष्य में फिर से ऐसा न हो सके। साल 1980 में बजट की प्रिंटिंग वाली जगह में फिर बदलाव किया गया था। बजट प्रिटिंग प्रेस को नॉर्थ ब्लॉक में शिफ्ट कर दिया गया। तब से नॉर्थ ब्लॉक के बेसमेंट में बनी प्रेस में बजट को प्रिंट किया जाता आ रहा है।
    बजट प्रिंटिंग से पहले हलवा सेरेमनी की हुई शुरुआत
    बजट की प्रिटिंग से पहले हलवा सेरेमनी की आयोजन होती है। बता दें, बजट प्रिंटिंग से पहले हलवा सेरेमनी पहली बार 1951 में शुरू हुई थी। 1951 में बजट प्रिंट होने से पहले हलवा बनाया गया था। उसके बाद बजट प्रिंट होने गया। तब से हलवा सेरेमनी बजट प्रक्रिया का एक जरूरी हिस्सा बन गया और इस आज भी फॉलो किया जा रहा है।

    Post Views: 1,280

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article1 फरवरी से लागू होगा नया नियम काम की खबर: अगर नहीं किया ये काम, तो फेल हो जाएंगे UPI पेमेंट्स…
    Next Article आज से प्रयागराज में गाड़ी की एंट्री पर नहीं है कोई रोक, जानें मेले क्षेत्र में लागू रहेगाये नियम…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हार्ट अटैक से पहले शरीर देता है ये साइलेंट संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है आपको भारी…

    June 12, 2026

    आखिर क्या है सुपर अल नीनो जिससे डरी हुई है सरकार, पीएम को करनी पड़ गई मीटिंग, कितना है खतरनाक…

    June 12, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस : बच्चों के हाथों में औजार नहीं, शिक्षा, संस्कार और सपनों की उड़ान होनी चाहिए : मंत्री श्री…

    June 12, 2026

    इंडिगो फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, यहां जा रहा था विमान…

    June 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हार्ट अटैक से पहले शरीर देता है ये साइलेंट संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है आपको भारी…
    • आखिर क्या है सुपर अल नीनो जिससे डरी हुई है सरकार, पीएम को करनी पड़ गई मीटिंग, कितना है खतरनाक…
    • अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस : बच्चों के हाथों में औजार नहीं, शिक्षा, संस्कार और सपनों की उड़ान होनी चाहिए : मंत्री श्री…
    • इंडिगो फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, यहां जा रहा था विमान…
    • भारतीय शूटिंग जगत को बड़ा झटका, दिग्गज कोच का 49 वर्ष की उम्र में निधन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?