Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जानिए कब मिला कांग्रेस को पंजा और बीजेपी को कमल, इतनी बार बदले इनके दिलचस्प चुनाव चिह्नों की कहानी…
    समाचार

    जानिए कब मिला कांग्रेस को पंजा और बीजेपी को कमल, इतनी बार बदले इनके दिलचस्प चुनाव चिह्नों की कहानी…

    By Tv 36 HindustanMay 22, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- 1951-52 में पहली बार देश में लोकसभा चुनाव आयोजित किए थे। उस वक्त भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का चुनाव चिह्न दो बैलों की जोड़ी थी। बता दें कि पहले लोकसभा चुनाव से ही चुनाव चिह्नों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसकी एक वजह यह है कि उस वक्त देश में साक्षरता बेहद कम थी। ऐसे में लोगों के लिए चिह्न के माध्यम से प्रत्याशी को पहचानना आसान था

    कैसे कांग्रेस को मिला ‘हाथ का पंजा’ निशान?
    देश के पहले लोकसभा चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का चुनाव चिह्न दो बलों की जोड़ी थी। जनसंघ को दीपक चुनाव चिह्न मिला था। भाजपा और कांग्रेस के चुनाव चिह्न तीन-तीन बार बदल चुके हैं। 1952 से 1969 तक दो बैलों की जोड़ी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का चुनाव चिह्न रहा है।

    मगर इंदिरा गांधी को कांग्रेस ने 12 नवंबर 1969 को पार्टी से बर्खास्त कर दिया। इसके बाद इंदिरा ने कांग्रेस के नाम से नए दल का गठन किया। पार्टी को ‘दूध पीता बछड़ा’ चुनाव चिह्न मिला। 1971 से 1977 तक यही चुनाव चिह्न रहा। 1977 में इंदिरा गांधी ने कांग्रेस से अलग होकर कांग्रेस नाम से नई पार्टी बनाई। इसके बाद उन्होंने हाथ के पंजे को अपना चुनाव चिह्न बनाया। तब से कांग्रेस का यही चुनाव निशान है।

    जनसंघ से भाजपा तक: तीन बार बदला चुनाव चिह्न
    21 अक्टूबर 1951 को अखिल भारतीय जनसंघ का गठन किया गया था। दिल्ली के कन्या माध्यमिक विद्यालय परिसर में एक राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजन किया गया था। इसमें डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की अध्यक्षता में अखिल भारतीय जनसंघ की नींव रखी गई थी।

    जनसंघ का झंडा आयताकार भगवा ध्वज था। इसी ध्वज पर अंकित दीपक को चुनाव चिह्न की मंजूरी मिली। आपातकाल के बाद 1977 में जनसंघ का जनता पार्टी में विलय हुआ। इस वक्त नया चुनाव ‘हलधर किसान’ मिला। इसके ठीक तीन साल बाद छह अप्रैल 1980 को भाजपा की स्थापना हुई। इसके बाद भाजपा को ‘कमल चुनाव’ चिह्न मिला।

    इन दलों को मिला था ‘राष्ट्रीय पार्टी’ का दर्जा
    देश के पहले लोकसभा चुनाव में 29 राजनीतिक दलों ने ‘राष्ट्रीय पार्टी’ का दर्जा मांगा था। हालांकि इनमें से केवल 14 को ही यह दर्जा दिया गया था। मगर चुनाव नतीजे आने पर सिर्फ चार दल ही ‘राष्ट्रीय पार्टी’ का दर्जा बचाने में सफल रहे।

    राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा बचाने वाले दल
    1- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
    2- प्रजा सोशलिस्ट पार्टी
    3- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी
    4- अखिल भारतीय जनसंघ

    Post Views: 680

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleRJD-कांग्रेस पर निर्मला सीतारमण का प्रहार जंगलराज नहीं आता, तो बिहार आज यहां होता…
    Next Article इस मूलांक की लड़कियां, विवाह के बाद पति के लिए किस्मत की चाबी बन जाती हैं…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सीमेंट कंपनियों की चालाकी उजागर GST कटौती के बावजूद ग्राहकों को नहीं मिला सस्ता सीमेंट, अब एक बार फिर रेट बढ़ाने की तैयारी…

    December 10, 2025

    साय मंत्रिपरिषद का बड़ा निर्णय आत्मसमर्पित नक्सलियों के केस अब होंगे वापस, कैबिनेट ने दी अनुमति…

    December 10, 2025

    इंडिगो क्राइसिस को हाईकोर्ट ने बताया संकट, नोटिस जारी कर पूछे ये सवाल इसके लिए कौन जिम्मेदार है…

    December 10, 2025

    प्रदेश में 124.88 करोड़ के 6 सड़कों व पुलों के लिए निविदा को मंजूरी, डिप्टी सीएम साव ने कहा- गुणवत्ता से न हो कोई समझौता…

    December 10, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    Ads
    ADS
    Ads
    ADS
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सीमेंट कंपनियों की चालाकी उजागर GST कटौती के बावजूद ग्राहकों को नहीं मिला सस्ता सीमेंट, अब एक बार फिर रेट बढ़ाने की तैयारी…
    • साय मंत्रिपरिषद का बड़ा निर्णय आत्मसमर्पित नक्सलियों के केस अब होंगे वापस, कैबिनेट ने दी अनुमति…
    • इंडिगो क्राइसिस को हाईकोर्ट ने बताया संकट, नोटिस जारी कर पूछे ये सवाल इसके लिए कौन जिम्मेदार है…
    • प्रदेश में 124.88 करोड़ के 6 सड़कों व पुलों के लिए निविदा को मंजूरी, डिप्टी सीएम साव ने कहा- गुणवत्ता से न हो कोई समझौता…
    • धरसीवा के नगर गांव में गरीबों के राशन पर डाका, फिंगर लगवाकर महीनों भटकाए जा रहे ग्रामीण
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?