Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जानिए इलेक्टोरल बॉन्ड से किन पार्टियों को कितना पैसा मिला और किसे मिला कुछ नहीं……
    News

    जानिए इलेक्टोरल बॉन्ड से किन पार्टियों को कितना पैसा मिला और किसे मिला कुछ नहीं……

    By Tv 36 HindustanMarch 18, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू होने से पहले चुनावी बॉन्ड की काफी चर्चा है. इससे पता चल रहा है कि पार्टियों को इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए कितना पैसा मिला है. विपक्ष भाजपा पर कई तरह के सवाल कर रहा है क्योंकि उसे सबसे ज्यादा फंडिंग हुई है. इस बीच नया डेटा भी सामने आ गया है. Electoral Bond: बसपा समेत इन पार्टियों को नहीं मिला एक पैसा, इलेक्टोरल बॉन्ड पर नया डेटा आ गया सामने

    चुनाव आयोग ने कुछ घंटे पहले इलेक्टोरल बॉन्ड पर नया डेटा जारी किया है. यह जानकारी सीलबंद लिफाफे में सुप्रीम कोर्ट में सौंपी गई थी. बाद में शीर्ष अदालत ने इसे सार्वजनिक करने को कहा था. निर्वाचन आयोग ने अपनी वेबसाइट पर चुनावी बॉन्ड को लेकर सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री से डिजिटल रूप में प्राप्त डेटा को अपलोड करते हुए कहा, ‘राजनीतिक दलों से प्राप्त डेटा को सीलबंद लिफाफे में खोले बिना सुप्रीम कोर्ट में जमा किया गया था.’चुनावी बॉन्ड की दूसरी लिस्ट से पता चलता है कि किसी राजनीतिक दल को वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान कितना धन मिला था. रविवार को सार्वजनिक किए गए ECI डेटा की दलवार लिस्ट कुछ इस प्रकार से है.

    भाजपा ने कुल 6,986.5 करोड़ रुपये के चुनावी बॉन्ड भुनाए. इसमें से 2,555 करोड़ रुपये 2019-20 में प्राप्त हुए.

    तृणमूल कांग्रेस (TMC) को चुनावी बॉन्ड के माध्यम से 1,397 करोड़ रुपये मिले, जो भाजपा के बाद दूसरा सबसे बड़ा प्राप्तकर्ता दल है.- चुनावी बॉन्ड के माध्यम से कांग्रेस ने कुल 1,334.35 करोड़ रुपये रिडीम किए. – चुनावी बॉन्ड के माध्यम से चौथा सबसे बड़ा प्राप्तकर्ता दल भारत राष्ट्र समिति (BRS) है. इसने 1,322 करोड़ रुपये के बॉन्ड को भुनाया है.- द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) को चुनावी बॉन्ड के माध्यम से 656.5 करोड़ रुपये मिले, जिसमें लॉटरी किंग सैंटियागो मार्टिन की कंपनी फ्यूचर गेमिंग से 509 करोड़ रुपये शामिल हैं.

    सपा को 14 करोड़- सपा को चुनावी बॉन्ड के माध्यम से 14.05 करोड़, अकाली दल को 7.26 करोड़, AIADMK को 6.05 करोड़ और नेशनल कॉन्फ्रेंस को 50 लाख रुपये मिले. – ओडिशा के प्रमुख दल बीजू जनता दल ने 944.5 करोड़ रुपये, युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआर कांग्रेस) ने 442.8 करोड़ रुपये, तेलुगु देशम पार्टी (TDP) ने 181.35 करोड़ रुपये के चुनावी बॉन्ड को भुनाया.इन्हें एक पैसा नहीं- बहुजन समाज पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), सीपीआई (एम) और ओवैसी की AIMIM की तरफ से दाखिल दस्तावेजों के मुताबिक चुनावी बॉन्ड के माध्यम से इन्हें एक पैसा नहीं मिला.

    निर्वाचन आयोग की तरफ से मार्च 2018-अप्रैल 2019 की अवधि के लिए सार्वजनिक किए गए चुनावी बॉन्ड के डेटा में दानदाताओं के नाम शामिल नहीं हैं.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकांग्रेस के इन विधायकों और मंत्रियों ने लोकसभा चुनाव लड़ने से किया इनकार……
    Next Article इन बातों का रखें ध्यान, वरना खत्म होगा दोस्ती का रिश्ता…….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सीएम साय पहुंचे बगिया, केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू और कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम भी साथ पहुंचे

    May 2, 2026

    बदला मौसम का मिजाज, बारिश और तेज हवाओं के आसार…

    May 2, 2026

    यात्रियों के लिए जरूरी खबर कल से इन ट्रेनों पर लगेगा ब्रेक…

    May 2, 2026

    मां पीतांबरा और मां बगलामुखी के दर्शन के लिए पहुंची एक्ट्रेस पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद…

    May 2, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सीएम साय पहुंचे बगिया, केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू और कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम भी साथ पहुंचे
    • बदला मौसम का मिजाज, बारिश और तेज हवाओं के आसार…
    • यात्रियों के लिए जरूरी खबर कल से इन ट्रेनों पर लगेगा ब्रेक…
    • मां पीतांबरा और मां बगलामुखी के दर्शन के लिए पहुंची एक्ट्रेस पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद…
    • IPL का रोमांच टिकट बिक्री कल 3 मई से शुरू, फैंस में जबरदस्त उत्साह…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?