Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जानिए किसने बनाया टाइम जोन, अलग-अलग देश में अलग-अलग समय का क्या है मतलब…..
    News

    जानिए किसने बनाया टाइम जोन, अलग-अलग देश में अलग-अलग समय का क्या है मतलब…..

    By Tv 36 HindustanJanuary 8, 2024Updated:January 8, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इंसानों को टाइम ट्रैवल का कॉन्सेप्ट बहुत लुभाता है. आपको जानकर हैरानी होगी कि टाइम ट्रैवल सिर्फ फिल्मी कहानियों तक सीमित नहीं है. बल्कि आप भी एक तरह से समय का पहिया आगे या पीछे की ओर घूमा सकते हैं. इसी तरह का फायदा उठाकर कई लोगों ने 2024 का एक नहीं बल्कि दो बार स्वागत किया था.दरअसल, अगर आप 1 जनवरी की सुबह 1 बजे को टोक्यो से फ्लाइट पकड़ते हैं. तो जब आप लॉस एंजेलिस पहुंचेंगे तब घड़ी का समय लगभग 10 घंटे पीछे हो जाएगा.

    दरअसल, लॉस एंजेलिस में उस समय 31 दिसंबर के शाम 5 बज रहे होंगे. यह कोई जादू नहीं है. इसकी वजह है टाइम जोन का अंतर. आइए आज जानते हैं कि टाइम जोन क्या है और दुनिया का कोई एक समय क्यों नहीं है.सब देशों का अलग टाइम जोन क्यों है?ये तो आप जानते हैं कि धरती सौर मंडल में सूरज का चक्कर लगा रही है. साथ ही वो अपने एक्सिस पर भी 24 घंटे घूमती रहती है. सूरज का चक्कर लगाने से साल बदलता है. और एक्सिस पर घूमने से धरती पर दिन और रात होती है. मगर धरती का आकार इतना बड़ा है कि एक समय पर यहां एक जगह दिन, तो दूसरी जगह रात होती है. देशों के अलग-अलग टाइम जोन होने की मूल वजह यही है. क्योंकि समय को सूर्य की पोजिशन के हिसाब से सेट किया जाता है.

    इसलिए अलग-अलग जगह अलग-अलग समय पर सूरज उगने से टाइम बदल जाता है

    कैसे शुरू हुआ टाइम जोन का फंडा?पहले तो यह इतनी दिक्कत नहीं होती थी. लेकिन बाद में रेल चलने लगी. जिससे इंसान कुछ घंटों में एक कोने से दूसरे कोने तक पहुंचने लगें. इसी के साथ लोगों में समय की कन्फ्यूजन शुरू हो गई. यात्रियों की ट्रेन छूटने लगी और रेलवे भी ढंग से ट्रेनों को प्लान नहीं कर पा रहा था. उदाहरण के लिए कोई शख्स अगर सुबह 7 बजे अपने स्टेशन से निकलता.

    तो 2 घंटे के सफर के बाद, वो जहां पहुंचता वहां का समय केवल सुबह 8 ही होता. इस सब से काफी परेशानी होती थी.किसने बनाया टाइम जोन?टाइम जोन बनाने का श्रेय कनाडाई रेलवे के लिए एक इंजीनियर को दिया जाता है. नाम था सर सैनफोर्ड फ्लेमिंग. अलग-अलग टाइम की परेशानी से एक बार इनकी भी ट्रेन छूट गई थी. तब इनको स्टैंडर्ड टाइम बनाने का विचार आया.उन्होंने सुझाव दिया कि दुनिया को 24 टाइम जोन में बांट दिया जाए.

    इन सब में 15 डिग्री लॉन्गिट्यूड की बराबर की दूरी होती. हर 15 डिग्री की दूरी में एक घंटे का अंतर होता. मगर अब भी यह दिक्कत थी कि 24 समय क्षेत्रों को बांटते समय मैप का केंद्र बिंदु किसे माना जाए. इसी को तय करने के लिए 1884 में अंतर्राष्ट्रीय प्राइम मेरिडियन सम्मेलन बुलाया गया. इस सम्मेलन में ग्रीनविच, इंग्लैंड को प्राइम मेरिडियन चुना गया.प्राइम मेरिडियन मतलब मैप का केंद्र बिंदु. ग्रीनविच को 0 डिग्री रखा गया. इस हिसाब से जब हम पूर्व की ओर जाते हैं तो टाइम बढ़ता है. वहीं, जब ग्रीनविच से पश्चिम की ओर जाते हैं तो टाइम घटता है. दुनिया के कई देशों ने ग्रीनविच को प्राइम मेरिडियन मानकर अपने देश की घड़ियों का समय सेट किया था.भारत का टाइम जोनभारत का सबसे पहला टाइम जोन ब्रिटिश राज में 1884 में अपनाया गया था. आजादी से पहले भारत में तीन टाइम जोन होते थे- बॉम्बे, कलकत्ता और मद्रास. यानी कि अगर कोई बॉम्बे से मद्रास जाता था तो उसे दो बार अपनी घड़ी का समय बदलना पड़ता था. तकनीकी रूप से तो भारत का क्षेत्रफल दो ज्योग्राफिकल टाइम जोन में फैला हुआ है. मगर भारत में सिर्फ एक टाइम जोन यानी इंडियन स्टैंडर्ड टाइम (आईएसटी) माना जाता है.1905 में मिर्ज़ापुर(82°33’पूर्व), उत्तरप्रदेश से गुजरने वाली रेखा को पूरे देश के लिए स्टैंडर्ड टाइम चुना गया. इसे ही 1947 में इंडियन स्टैंडर्ड टाइम घोषित किया गया था.

    Post Views: 0

    Hindi khabar hindinews india Know who created time zones Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से दसवीं पास लोगों के लिए निकली सरकारी नौकरी….
    Next Article इस वजह से भारत के लोग सोशल मीडिया पर मालदीव के बहिष्कार की बात कह रहे…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मंगलवार के दिन करें हनुमान जी के ये 5 खास उपाय, जीवन में सुख-शांति और सकारात्मकता के लिए माने जाते हैं शुभ…

    October 13, 2026

    प्री-दिवाली मेंटेनेंस शुरू, यहां 8 दिन अलग-अलग इलाकों में गुल रहेगी बिजली…

    October 13, 2026

    अयोध्या की रामलीला’ में श्रीराम बनेंगे ये भजपुरी एक्टर बोले- गलती न हो जाए इसलिए मन में डर…

    October 13, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नियुक्त किए नए राज्यपाल, देखें किन्हें किस राज्य की मिली जिम्मेदारी…

    October 13, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मंगलवार के दिन करें हनुमान जी के ये 5 खास उपाय, जीवन में सुख-शांति और सकारात्मकता के लिए माने जाते हैं शुभ…
    • प्री-दिवाली मेंटेनेंस शुरू, यहां 8 दिन अलग-अलग इलाकों में गुल रहेगी बिजली…
    • अयोध्या की रामलीला’ में श्रीराम बनेंगे ये भजपुरी एक्टर बोले- गलती न हो जाए इसलिए मन में डर…
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नियुक्त किए नए राज्यपाल, देखें किन्हें किस राज्य की मिली जिम्मेदारी…
    • मेष, सिंह, सहित इन राशि वालों के लिए खास रहेगा मंगलवार, पढ़ें 12 राशियों का पूरा हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?