Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के दिन किसकी रहेगी छुट्टी और क्या रहेगा बंद, जानिए….
    News

    22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के दिन किसकी रहेगी छुट्टी और क्या रहेगा बंद, जानिए….

    By Tv 36 HindustanJanuary 18, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के दिन देश भर में आधे दिन की छुट्टी रहेगी. केंद्र सरकार की ओर से इसका नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इससे पहले यूपी-उत्तराखंड समेत अन्य राज्य सरकारें भी 22 जनवरी को छुट्टी का ऐलान कर चुकी हैं. खास बात ये है कि 22 जनवरी को देश के कई राज्यों में ड्राई-डे रहेगा और शराब व भांग की दुकानें बंद रहेंगीं.अयोध्यानगरी सजकर तैयार है, वो ऐतिहासिक क्षण नजदीक आ गया जिसकी लंबे समय से प्रतीक्षा की जा रही थी. देश राममय है और 22 जनवरी जो उत्सव की तरह मनाने की तैयारी है.

    इस ऐतिहासिक मौके के साक्षी ज्यादा से ज्यादा लोग बन सकें इसके लिए ही छुट्टी का ऐलान किया गया है. राज्य सरकारों की ओर से छुट्टी का ऐलान होने के बाद अब केंद्र सरकार ने पूरे देश में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान कर दिया है. लोगों में कंफ्यूजन इस बात को लेकर है कि आखिर छुट्टी के आदेश का कहां और कैसे पालन होगा? आसान भाषा में समझाने की कोशिश करते हैं कि 22 जनवरी को कहां पर क्या खुला और क्या बंद रहेगा.उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाशरामनगरी उत्तर प्रदेश का मान है.

    ऐसे में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के लिए छुट्टी का ऐलान सबसे पहले यूपी सरकार ने ही किया था. यहां 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश रहेगा. यानी स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी रहेगी. बैंक भी पूरी तरह बंद रहेंगे. यहां शराब और भांग की दुकानें भी नहीं खुलेंगीं. जरूरी और आवश्यक सेवाएं इस आदेश से प्रभावित नहीं होंगीं. प्राइवेट दफ्तर खुले रहेंगे.मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़, हरियाणा और गोवा में भी छुट्टीअयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा और गोवा में भी सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया गया है, यहां स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे, केंद्र सरकार की ओर से आधे दिन की घोषणा होने के बाद सरकारी कार्यालय भी दोपहर बाद ही खुलेंगे.

    बैंकों पर भी यह आदेश लागू होगा. हालांकि गोवा में राज्य कर्मचारियों के लिए पूरे दिन की छुट्टी का ऐलान किया गया है. इन सभी राज्यों में शराब और भांग की दुकानें भी बंद रहेंगीं.राजस्थान-उत्तराखंड असम में ड्राई डे22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भाजपा शासित राज्यों में छुट्टी का ऐलान पक्का माना जा रहा था. हालांकि राजस्थान, उत्तराखंड और असम ने कैबिनेट मीटिंग के बाद 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश न रखने का निर्णय लिया गया. हालांकि अब केंद्र सरकार की ओर से हाफ डे छुट्टी का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद यहां भी केंद्र और राज्य सरकार के स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे और अन्य सरकारी कार्यालय आधे दिन के बाद खुलेंगे. प्राइवेट स्कूल और कॉलेजों की छुट्टी के बारे में निर्णय लेने का अधिकार प्रबंधन के पास होगा.

    अन्य राज्यों में भी हाफ डे छुट्टीअयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दिन आधे दिन की छुट्टी का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ये साफ हो गया है कि भाजपा शासित राज्यों के अलावा अन्य राज्यों में भी 22 जनवरी को हाफ डे छुट्टी रहेगी.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleचाय पीने के नुकसान तो है ही मगर अब जानिए चाय पीने के फायदे….
    Next Article अब किसानों को भी देना पड़ेगा टैक्स, इन किसानों को टैक्स के दायरे में लाने पर सरकार कर सकती है काम….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला दहेज देने के आधार पर पत्नी के परिवार पर FIR नहीं’…

    April 18, 2026

    इन गर्मियों में ट्राई करें ये 3 फूलों से बनी चाय, पूरे दिन शरीर रहेगा हाइड्रेटेड और एनर्जेटिक…

    April 18, 2026

    मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय है यह प्रसाद इस अक्षय तृतीया घर पर तैयार करें अमृत जैसा …

    April 18, 2026

    पासी, कुर्मी और ब्राह्मण सबको साधने की तैयारी तावड़े की सीक्रेट रिपोर्ट पर मंथन, PM से मिले…

    April 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला दहेज देने के आधार पर पत्नी के परिवार पर FIR नहीं’…
    • इन गर्मियों में ट्राई करें ये 3 फूलों से बनी चाय, पूरे दिन शरीर रहेगा हाइड्रेटेड और एनर्जेटिक…
    • मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय है यह प्रसाद इस अक्षय तृतीया घर पर तैयार करें अमृत जैसा …
    • पासी, कुर्मी और ब्राह्मण सबको साधने की तैयारी तावड़े की सीक्रेट रिपोर्ट पर मंथन, PM से मिले…
    • सत्ता में रहने के लिए महिलाओं का इस्तेमाल विपक्ष ने नाकाम की साजिश, प्रियंका गांधी ने बताया लोकतंत्र की…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?