Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जानें, क्यों शिवजी को रंगीन चावल और भगवान विष्णु को अखंडित चावल नहीं चढ़ाया जाता है…
    समाचार

    जानें, क्यों शिवजी को रंगीन चावल और भगवान विष्णु को अखंडित चावल नहीं चढ़ाया जाता है…

    By Tv 36 HindustanJune 18, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– भगवान विष्णु की महिमा अपरंपार है। अपने भक्तों के सभी दुख हर लेते हैं। वहीं, धर्म स्थापना के लिए दुष्टों का संहार करते हैं। इसके लिए भगवान विष्णु को सत्यनारायण कहा जाता है। इसका आशय यह है कि जहां सत्य है , वहां भगवान विष्णु हैं। जहां सत्य नहीं है। उस जगह पर भगवान विष्णु नहीं हैं। सत्य ही नारायण हैं और नारायण ही सत्य हैं। चिरकाल से धर्म स्थापना के लिए भगवान विष्णु भिन्न-भिन्न रूप में अवतरित हुए हैं। शास्त्रों की मानें तो कलयुग में भगवान विष्णु दुष्टों का संहार करने और अपने भक्तों की रक्षा करने के लिए कल्कि रूप में अवतरित होंगे। भगवान विष्णु की पूजा करने से सुख और समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही सभी प्रकार के दुख और संकट दूर हो जाते हैं। ज्योतिष भी कुंडली में गुरु मजबूत करने के लिए विष्णु जी की पूजा करने कीसलाह देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि भगवान विष्णु को चावल क्यों नहीं चढ़ाया जाता है ? आइए, पौराणिक कथा जानते हैं-

    सनातन शास्त्रों की मानें तो भगवान विष्णु को चावल न चढ़ाने या अर्पित करने का कनेक्शन मेधा ऋषि से जुड़ा हुआ है। मेधा ऋषि जगत की देवी मां दुर्गा के परम भक्त थे और दुर्गा सप्तशती के कथावाचक थे। आसान शब्दों में कहें तो ऋषि मेधा ने ही दुर्गा सप्तशती का ज्ञान राजा सुरथ और वैश्य समाधि को दिया। दुर्गा सप्तशती की रचना ऋषि मार्कंडेय ने की है। इस पुराण में सात सौ श्लोक हैं। वहीं, पुराणों की संख्या अठारह हैं। मेधा ऋषि ने दुर्गा सप्तशती के माध्यम से मां दुर्गा की महिमा का वर्णन किया है। साथ ही राजा सुरथ और वैश्य समाधि को मां दुर्गा की पूजा भक्ति करने की सलाह

    कालांतर में राजा सुरथ और वैश्य समाधि ने कठिन भक्ति कर मां दुर्गा को प्रसन्न किया था। कठिन भक्ति से प्रसन्न होकर मां दुर्गा ने राजा सुरथ को मनोवांछित फल प्रदान किया था। ऐसा कहा जाता है कि जगत की देवी मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए स्वयं मेधा ने जगत जननी की कठिन तपस्या की थी। कालांतर में मेधा ऋषि पंचतत्व में विलीन हो गए। उस समय पञ्च तत्व का अल्प अंश भूमि में विलीन हो गया। इस अंश के स्थान पर जौ और अक्षत उग आया। शास्त्रों में जौ और अक्षत को शुभ माना जाता है। प्रमुख देवी-देवताओं को जौ चढ़ाया जाता है। साथ ही पूजा के समय अक्षत भी भेंट की जाती है। साधक तिलक पर अक्षय लगाते हैं।

    भगवान विष्णु दुखियों और ऋषि मुनियों के पालनहार हैं। अपने भक्तों की पुकार भगवान विष्णु शीघ्र सुनते हैं। वहीं, जौ और चावल अन्न हैं। अन्न यानी श्रीधन हैं। अन्न को धनी की देवी मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। अतः भगवान विष्णु को चावल अर्पित नहीं किया जाता है। साथ ही एकादशी तिथि पर चावल नहीं खाया जाता है। ऐसा करने से दोष लगता है और कुंडली में चंद्रमा कमजोर होता है। चावल का रंग सफेद होता है। सफेद रंग चंद्रमा का प्रतीक है। चंद्रमा कमजोर होने से मानसिक तनाव की समस्या होती है। साथ ही शुभ कार्यों में बाधा आती है। चंद्रमा इसके अलावा, माता जी की सेहत अच्छी नहीं रहती है। इसके लिए ज्योतिष विष्णु जी को चावल न चढाने की सलाह देते हैं। साधक भगवान विष्णु को हल्दी मिला या लगा अक्षत चढ़ा सकते हैं।

    रंगीन चावल क्यों न चढ़ाएं?
    भगवान शिव प्रथम योगी हैं। वे त्रिलोकीनाथ हैं। उन्हें श्वेत रंग अति प्रिय है। इसके लिए उन्होंने चंद्रमा को अपने शीश पर धारण किया है। चंद्रमा को शीश पर धारण करने के लिए उन्हें चंद्रशेखर कहा जाता है। भगवान शिव को अखंडित अक्षत चढ़ाया जाता है लेकिन रंगीन चावल अर्पित नहीं किया जाता है। किंवदंती है कि चिरकाल में एक तपस्वी ने अनजाने में भगवान शिव को हल्दी और नींबू एक साथ अर्पित कर दी थी। इससे भगवान शिव का शरीर रक्त-रंजित हो गया। यह देख मां पार्वती घबरा गईं। उस समय मां पार्वती ने मां काली को प्रकट कर तपस्वी को नष्ट करने की सलाह दी। मां काली तपस्वी को नष्ट करने भूलोक पहुंचीं। यह जान तपस्वी भगवान शिव की याचना करने लगी। तबभगवान शिव ने मां काली को ऐसा न करने की सलाह दी। साथ ही मां पार्वती को तपस्वी को भूल के लिए क्षमा करने की याचना की। मां पार्वती मान गईं और तपस्वी को क्षमा प्रदान की। कालांतर से भगवान शिव को रंगीन चावल नहीं चढ़ाया जाता है। साधक भगवान शिव को सफेद चावल चढ़ा सकते हैं। वहीं, कुमकुम भी नहीं अर्पित किया जाता है।

    Post Views: 955

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleलड़की तो लड़की लड़के भी नही रहे सेफ:होटल में लड़के के साथ 4 युवकों ने नंगा कर किया ये कुकर्म, पीड़ित ने की आत्महत्या इंस्टाग्राम की दोस्ती पड़ी महंगी…
    Next Article चीतल व बाघ के बाड़े में डब्ल्यूडब्ल्यूएफ लगाएगा सोलर फेंसिंग, जानिए इसका मैजिक…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अस्पताल में मरीज की हत्या; राजनांदगांव में एक मरीज ने दूसरे मरीज की ली जान: अस्पताल प्रबंधन पर उठे सवाल…

    April 20, 2026

    इन अधिकारियों की सुस्ती छीन लेगी, उन्ही की कुर्सी; ‘बादाम नुस्खे’ से उड़ी CG हाउसिंग बोर्ड की नींदे नपे इतने अधिकारी…

    April 20, 2026

    छत्तीसगढ़ में क्रैश नहीं हुआ ये प्राइवेट प्लेन; सरकार की तरफ से बयान जारी…

    April 20, 2026

    एंट्री बैन करवा देंगे, सुप्रीम कोर्ट में तुम्हारी; भरी अदालत में CJI सूर्यकांत हो गए…

    April 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अस्पताल में मरीज की हत्या; राजनांदगांव में एक मरीज ने दूसरे मरीज की ली जान: अस्पताल प्रबंधन पर उठे सवाल…
    • इन अधिकारियों की सुस्ती छीन लेगी, उन्ही की कुर्सी; ‘बादाम नुस्खे’ से उड़ी CG हाउसिंग बोर्ड की नींदे नपे इतने अधिकारी…
    • छत्तीसगढ़ में क्रैश नहीं हुआ ये प्राइवेट प्लेन; सरकार की तरफ से बयान जारी…
    • एंट्री बैन करवा देंगे, सुप्रीम कोर्ट में तुम्हारी; भरी अदालत में CJI सूर्यकांत हो गए…
    • ट्रेफिक सिंग्नल में प्रतीक्षा करने वालों को अब तेज धूप व बारिश में नहीं होगी परेशानी चौक.चौराहों में बनेंगे…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?