: वाणी और विद्या की देवी मां सरस्वती को बसंत पंचमी का दिन समर्पित है. इस साल बसंत पंचमी का पर्व 14 फरवरी के दिन मनाया जाएगा. इस दिन पीले रंग का विशेष महत्व बताया गया है. जानें क्यों पहने जाते हैं इस दिन पीले रंग के कपड़े. हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल बसंत पंचमी का त्योहार 14 फरवरी के दिन मनाया जाएगा. कला, संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये दिन बेहद खास होता है. बसंत पंचंमी का दिन वाणी और विद्या की देवी मां सरस्वती को समर्पित है. छात्रों के लिए भी बसंत पंचमी की पूजा को बहुत ही शुभ माना गया है. मान्यता है कि इस दिन विधिपूर्वक मां सरस्वती की पूजा करने और कुछ ज्योतिष उपाय विद्यार्थियों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होते हैं.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बसंत पंचमी के दिन पीले रंग के कपड़े पहन कर पूजा करना शुभ माना गया है. इतना ही नहीं, इस दिन मां सरस्वती को पीले रंग के कपड़े अर्पित करने, उन्हे पीले रंग की चीजों का भोग लगाने आदि का विशेष महत्व बताया गया है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं बसंत पंचमी पर पीले रंग का इतना महत्व क्यों है.
धार्मिक शास्त्रों के अनुसार बसंत पंचमी के दिन पीले रंग के कपड़े पहनने के पीछे कई मान्यताएं जुड़ी हैं. पीला रंग भगवान सूर्य देव को समर्पित है. जिस प्रकार सूर्य की किरणें अंधकार का विनाश करती हैं, उसी प्रकार पीला रं मनुष्य के हृदय में बसी बुरी भावना को नष्ट करता है. इसलिए इस दिन पीला रंग पहनना बहुत ही शुभ माना गया है. – इसके अलावा, ज्योतिष शास्त्र में पीले रंग को बेहद शुभ रंग माना गया है. कहते हैं कि पीला रंग मनुष्य को मनोबल प्रदान करता है. साथ ही हर कार्य में सफलता प्रदान करता है.
वहीं, हल्का पीला रंग व्यक्ति को बुद्धिहीन बनाता है. -शास्त्रों के अनुसार पीला रंग ज्ञान और बुद्धि का प्रतीक है. ये रंग सुख, शांति, अध्ययन, एकाग्रता और मानसिक बौद्धिक उन्नति का परिचायक माना गया है. – कहते हैं कि पीला रंग उत्तेजित करता है. इतना ही नहीं, ये रंग ज्ञान की ओर प्रव्रत्ति उत्पन्न करता है. व्यक्ति के मन में नए-नए विचार पैदा होता है. इसलिए बसंत पंचमी के दिन पीला रंग पहनना शुभ माना जाता है. –
बता दें कि भगवान विष्णु का प्रिय वस्त्र भी पीला है जो कि असीम ज्ञान का प्रतीक है. इसके अलावा, भगवान श्री गणेश की धोती भी पीली होती है और सभी मंगल कार्यों में पीले रंग की धोती पहनना शुभ माना जाता है. जानें बसंत पंचमी का महत्व माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि मां सरस्वती को समर्पित है. इस दिन देशभर में बसंत पंचमी की पूजा की जाती है.
बता दें कि हिंदू पंचांग के अनुसार बसंत पंचमी का त्योहार 14 फरवरी के दिन मनाया जाएगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बसंत ऋतु का स्वागत करने के लिए माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है.
Post Views: 0