कोरबा/पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा अवैध डीजल कबाड़ विरुद्ध सख्त कार्यवाही के दिए गए निर्देशों के परिपालन में थाना प्रभारी कुसमुंडा निरीक्षक रूपक शर्मा के नेतृव मातहत कर्मचारियों के साथ डीजल चोरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई।
इस कड़ी अंतर्गत रात्रि एसईसीएल कुसमुंडा में पेट्रोलिंग में लगे सुरक्षा प्रभारी द्वारा सूचना दिया गया एसईसीएल कुसमुंडा खदान कोल स्टाफ 25 में डोजर से डीजल चोरी कर कैंपर से भाग रहे हैं की सूचना पर पुलिस स्टाफ तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर सुरक्षा में लगे कर्मचारियों साथ कैंपर वाहन में 8 जरीकेंन में भरा 280 लीटर डीजल मिला आरोपियों को रंगे हाथ पकड नाम पूछने पर
1.देवानंद पिता अंजोर साय सा किशोरा बलौद जांजगीर चांपा
2.आकाश राय यादव पिता सुशील यादव सा, अयोध्यापुरी जमींपाली बताएं आरोपियों के कब्जे से एक कैंपर कीमती ₹5,00000/ एवं 08 जरीकेंन में भरा 280 लीटर डीजल कीमती 25000 को जप्त किया गया प्रकरण में चोरी के संबंध में प्राथी कृष्ण प्रसाद सुरक्षाकर्मी प्रभारी एसईसीएल कुसमुंडा के रिपोर्ट पर कार्यवाही किया गया आरोपियों ने मेमोरेंडम कथन में अन्य आरोपियों के साथ घटना घटित करना बताने पर आरोपी जयप्रकाश खरे निवासी बरपाली मोहल्ला गेवरा को गिरफ्तार कर उक्त सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक रूपक शर्मा, सहायक उप निरीक्षक रफीक खान,प्रधान आर रंजन देवांगन,आर. त्रिलोचन सागर,आर.विष्णु पाटले व आर.विवेक सागर की मुख्य भूमिका रही।
