नई दिल्ली:- इस साल भी राज्य में बिजली दरें नहीं बढ़ेंगी और पुरानी दर वाली टैरिफ ही लागू रहेगी. हरियाणा विद्युत नियामक आयोग ने यह फैसला बुधवार को हरियाणा की बिजली वितरण कंपनियों की दलीलों और जनसुनवाई के बाद दिया. एचईआरसी ने न सिर्फ घरेलू, बल्कि गैर-घरेलू और कमर्शियल टैरिफ में भी कोई बदलाव नहीं किया है। आयोग के ये आदेश 1 अप्रैल से लागू होंगे.
निगमों को 44263 करोड़ रुपये-
आयोग ने दोनों बिजली कंपनियों की वार्षिक वित्तीय जरूरतों के लिए 44 हजार 263 करोड़ 27 लाख रुपये से अधिक की मंजूरी दी है. उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के लिए 18 हजार 620 करोड़ 91 लाख रुपये तथा दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के लिए 25 हजार 642 करोड़ 36 लाख रुपये स्वीकृत किये गये हैं
चार्जिंग स्टेशन के लिए सस्ती बिजली-
इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए आयोग ने ईवी वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशनों के लिए रियायती टैरिफ को मंजूरी दे दी है। हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए, आयोग ने हरित ऊर्जा प्रीमियम को सामान्य टैरिफ से 2.50 रुपये प्रति kWh से घटाकर 0.88 रुपये प्रति kWh कर दिया है। आयोग ने दोनों कंपनियों को अग्रिम भुगतान करने वाले बिजली उपभोक्ताओं को समय पर ब्याज का भुगतान सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है।
