Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सज-धजकर डेट पर गई थी महिला… सनकी ब्वॉयफ्रेंड ने पीट-पीटकर बिगाड़ दिया हुलिया! जानिए क्या है पूरा मामला…
    गैजेट

    सज-धजकर डेट पर गई थी महिला… सनकी ब्वॉयफ्रेंड ने पीट-पीटकर बिगाड़ दिया हुलिया! जानिए क्या है पूरा मामला…

    By Tv 36 HindustanOctober 31, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    डेटिंग के लिए जाते वक्त हर कोई एक अच्छे पार्टनर और अच्छे वक्त की कल्पना करता है. हालांकि कई बार कुछ ऐसा हो जाता है, जो कल्पना से परे होता है. मैनचेस्टर में एक 36 साल की महिला के साथ भी ऐसा ही हुआ. वो तैयार होकर गई तो थी डेटिंग के लिए, लेकिन उसके साथ जो हुआ वो बेहद शर्मिंदा कर देने वाला था

    महिला की पहचान कुछ हफ्तों से ऑनलाइन एक शख्स से हुई थी. दोनों के बीच अच्छी ट्यूनिंग होने के बाद उन्होंने डेटिंग के प्लान किया. 17 सितंबर को महिला तैयार होकर डेट के लिए पहुंची. शुरुआत में तो सब कुछ ठीक-ठाक रहा, लेकिन डिनर के बाद शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड की बुरी तरह से पिटाई कर दी और उसे देर रात सड़क पर ही छोड़कर फरार हो गया.

    कैसे बिगड़ा डेट का किस्सा?
    महिला ने बताया है कि वो शाम को डेट के लिए पहुंची थी. शुरुआत में सब कुछ ठीक-ठाक था. उन्होंने डिनर किया और थोड़ा-बहुत ड्रिंक भी. रेस्टोरेंट छोड़ने के बाद कपल जब पार्किंग में पहुंचा तो शख्स की कार नहीं मिल रही थी. 15 मिनट तक कार ढूंढने के बाद भी जब वो नहीं मिली तो दोनों के बीच बात बिगड़ने लगी.

    हालांकि इसी बीच कार मिल गई और दोनों कार के अंदर चले गए. महिला का आरोप है कि कार के अंदर घुसते ही शख्स एग्रेसिव हो गया. उसने महिला के पैर और बाल पकड़कर घसीटे और फिर उसे कार के बाहर फेंक दिया. इतना ही नहीं जाने से पहले उस शख्स ने महिला के चेहरे पर 4-5 ज़ोरदार मुक्के भी जड़ दिए.

    दोस्त को बुलाकर महिला गई अस्पताल
    महिला का कहना है कि घटना देर रात की थी. ऐसे में उसने अपने दोस्त को बुलाया और अस्पताल पहुंची. महिला ने बताया कि आरोपी ने उसे बाद में फोन करके उसका हाल-चाल भी पूछा और कहा कि उसने अपनी सुरक्षा में ऐसा कदम उठाया.

    हालांकि महिला उसकी बातों से प्रभावित नहीं हुई और पुलिस से मामले की शिकायत की. अब पीड़ित महिला का कहना है कि पुलिस भी इस मामले में कुछ नहीं कर रही है, जबकि आरोपी दूसरी लड़कियों से ऑनलाइन चैटिंग शुरू कर चुका है.

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमंदिर में तोड़फोड़ और ABVP नेता पर हमला… धारा 144 लागू…
    Next Article विदेशी मुद्रा भंडार 90.8 करोड़ डॉलर घटकर 640.1 अरब डॉलर
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    16 मई नहीं, अब इस दिन होगी CGPSC मेन्स परीक्षा-देखें यहां से पूरा टाइम टेबल…

    May 1, 2026

    मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण हेतु विशेष सत्र एक तिहाई आरक्षण के संकल्प को मिला…

    May 1, 2026

    चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे…

    May 1, 2026

    युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान कैबिनेट के ऐतिहासिक निर्णय से खेल अधोसंरचना को बढ़ावा…

    May 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 16 मई नहीं, अब इस दिन होगी CGPSC मेन्स परीक्षा-देखें यहां से पूरा टाइम टेबल…
    • महंगाई का बड़ा झटकागैस सिलेंडर के दाम पहुंचे 3000 के पार…
    • मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण हेतु विशेष सत्र एक तिहाई आरक्षण के संकल्प को मिला…
    • मई से लागू नए नियम LPG कीमत, SBI चार्ज, ऑनलाइन गेमिंग और बैंकिंग में बड़ा बदलाव…
    • ED की ताबड़तोड़ कार्रवाई: बिलासपुर में छापा, करोड़ों का सोना-हीरा और नकदी बरामद, मची सनसनी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?