Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » लैनिंग 2022 महिला विश्व कप की माेस्ट वैल्यूएबल टीम की कप्तान बनीं
    खेल

    लैनिंग 2022 महिला विश्व कप की माेस्ट वैल्यूएबल टीम की कप्तान बनीं

    By Tv 36 HindustanApril 4, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    क्राइस्टचर्च, 4 अप्रैल। ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मेग लैनिंग को आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2022 की अपस्टॉक्स मोस्ट वैल्यूएबल टीम की कप्तान बनाया गया है, जिन्होंने शानदार नेतृत्व करते हुए और टूर्नामेंट में 394 रन बनाते हुए अपनी टीम को सातवां विश्व कप खिताब जिताया है।

    ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ एलिसा हीली समेत चार आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मोस्ट वैल्यूएबल टीम में शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि विकेटकीपर बल्लेबाज हीली ने नॉकआउट चरण में दो शतक बनाए थे, जिसमें फाइनल में 170 रन की शानदार पारी शामिल है।

    टीम का चयन आईसीसी के इवेंट प्रमुख क्रिस टेटले द्वारा बनाए गए एक पैनल द्वारा किया गया है, जिसमें कमेंटेटर लिसा स्टालेकर, नासिर हुसैन और नताली जर्मनोस तथा पत्रकार आलोक गुप्ता और क्रिस्टी हैविल पैनल शामिल हैं।

    मोस्ट वैल्यूएबल टीम में ऑस्ट्रेलियाई उप कप्तान राचेल हेन्स भी शामिल हैं, जिन्होंने 497 रन के साथ दूसरे सर्वाधिक रन स्कोरर के रूप में टूर्नामेंट समाप्त किया है। वहीं बेथ मूनी को 110 के औसत से 330 रन बनाने के चलते छठे खिलाड़ी के तौर पर चुना गया है। उन्होंने टूर्नामेंट दो शानदार कैच भी पकड़े थे।

    वहीं दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोलवार्ड्ट को सलामी बल्लेबाज के तौर पर टीम में जगह दी गई है। उनके पांच अर्धशतकों की मदद से दक्षिण अफ्रीकी टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी। उनके अलावा दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर मरिजान कप्प और तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल भी टीम में मौजूद हैं। मरिजान ने टूर्नामेंट 12 विकेट और 203 रनों के साथ शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन किया था। उन्हें दो बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ भी चुना गया था, जबकि इस्माइल ने 14 विकेटों के साथ दूसरे सर्वाधिक विकेटटेकर के रूप में टूर्नामेंट का समापन किया है।

    आईसीसी पैनल द्वारा चयनित मोस्ट वैल्यूएबल टीम में इंग्लैंड की स्टार ऑलराउंडर नताली साइवर, लेफ्ट आर्म स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन और ऑलराउंडर चार्ली डीन को भी चुना गया है। उल्लेखनीय है कि नताली ने 436 रनों के साथ इंग्लैंड की सर्वाधिक रन स्कोरर के रूप में 2022 विश्व कप की समाप्ति की है, जिसमें फाइनल में 121 गेंदों पर 148 रन की नाबाद शतकीय पारी भी शामिल है। वहीं उन्होंने टूर्नामेंट में चार विकेट भी लिए हैं।

    एक्लेस्टोन की बात करें तो वह 21 विकेटों के साथ वह टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहीं हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में घातक गेंदबाजी करते हुए 36 रन छह विकेट लिए थे, जो महिला विश्व कप का अब तक सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। इस बीच चार्ली डीन को उनके पहले विश्व कप में 11 विकेट लेने और फाइनल मुकाबले में साइवर के साथ 65 रन की साझेदारी करने के मद्देनजर 12वें खिलाड़ी के रूप में चुना गया है।

    मोस्ट वैल्यूएबल टीम में वेस्ट इंडीज की हेले मैथ्यूज और बंगलादेश की कप्तान सलमा खातून को भी जगह मिली है। मैथ्यूज वेस्ट इंडीज की एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्हें विश्व कप में उत्कृष्ट ऑलराउंड प्रदर्शन के बाद टीम में रखा गया है। उन्होंने वेस्ट इंडीज के लिए 260 रन बनाए थे और 10 विकेट लिए थे। वहीं सलमा खातून को 10 विकेट के शानदार प्रदर्शन के चलते टीम में जगह दी गई है।

    Views: 0
    #CG #ChiefMinister #BhupeshBaghel #Foreignexchange #covid #followers #covid19 #raipur #culture #districtpresident #fashion #importance #love #india #media #memorandum #collector #pfizer #madonna' #coronavaccine #BJP #social #Socialmedia 2022 Women's World Cup captain Health Health Coin Jagdalpur Lanning named of the Most Raigarh Valuable Team
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleजमीनी विवाद में सरपंच सहित चार लोगों की मौत
    Next Article Bilaspur Sims में इलाज कराने आए युवक ने Doctor के साथ मारपीट के बाद किया हंगामा, Junior Doctors ने खोला मोर्चा
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश की धरती पर पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट श्रृंखला का आयोजन…

    October 21, 2026

    राजधानी में 16, 18 और 20 अक्टूबर को भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 मैचों की धूम, 250 रुपये से टिकट, बुकिंग से एंट्री तक इन बातों का रखें ध्यान…

    October 9, 2026

    भारतीय महिला टीम की नई कप्तान का ऐलान, इस युवा को मिली टीम की कमान…

    October 7, 2026

    पहले T20I में भारत ने जीता टॉस, वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला…

    October 6, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया इस पार्क का लोकार्पण…
    • बालको ने कोरबा राज्योत्सव में प्रस्तुत की औद्योगिक और सामुदायिक विकास की झलक
    • राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायता से नागरिकों को कराया रूबरू
    • राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई योजनाओं की प्रदर्शनी झांकियों ने आकर्षित किया लोगों का ध्यान कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने स्टॉलों का किया अवलोकन
    • मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर विमानतल पर किया आत्मीय स्वागत…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?