रीवा:- पुलिस अधीक्षक मऊगंज श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री एमएल चौरसिया एवं एसडीओपी इन्द्रराज सिंह के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी जगदीश सिंह ठाकुर द्वारा हमराह स्टाफ के साथ दिनाँक 23.02.2024 को थाना लौर क्षेत्रान्तर्गत कस्बा देवतालाब मे सार्वजनिक स्थान पर शराब पिलाने एवं अवैध शऱाब रखने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर शराब पिलाने वाले तथा अवैध शराब रखने आरोपियों से अलग-अलग स्थानों से कुल 10 लीटर देशी प्लेन शराब कीमती 3440 रुपए की बरामद कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
आरोपीः- 01. जीतेन्द्र उर्फ जीतू जायसवाल पिता श्री इन्द्रभान जायसवाल उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम चौका सोनवर्षा थाना लौर
- राजेश कुशवाहा पिता रामधनी कुशवाहा उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम चौका सोनवर्षा थाना लौर
- रामरहीश साकेत पिता रामगोपाल साकेत उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम ढनगन अमराहिया टोला थाना लौर जिला मऊगंज ।
- नीलेश सोधिया पिता संतोष सोधिया उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम गनिगवां थाना लौर जिला मऊगंज
- इन्द्रजीत यादव पिता श्यामलाल यादव उम्र 24 वर्ष सा. कन्हैया थाना मऊगंज जिला मऊगंज .
सराहनीय भूमिकाः- थाना प्रभारी लौर जगदीश ठाकुर, सउनि योगेन्द्र तिवारी, रमेश भारती, फत्तेलाल प्रजापति, दिलराज सिंह चौहान।
