Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » लॉरेंस बिश्नोई के भाई ने ली सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी,कहा ये तो अभी ट्रेलर है…
    News

    लॉरेंस बिश्नोई के भाई ने ली सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी,कहा ये तो अभी ट्रेलर है…

    By Tv 36 HindustanApril 14, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई:- जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली है. लॉरेंस का भाई अनमोल अमेरिका में मौजूद है. उसने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सलमान के घर के बाहर हुई फायरिंग का जिम्मा लिया है. साथ ही कहा है कि सलमान हमने ये हमला तुम्हें सिर्फ ट्रेलर दिखाने के लिए किया था. ये हमारी पहली और आखिरी वार्निंग है.

    दरअसल, सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर रविवार सुबह मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने फायरिंग की. इसके बाद पुलिस ने उनके आवास के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी है. पुलिस ने बताया कि मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट्स’ के बाहर सुबह करीब पांच बजे दो व्यक्तियों ने चार गोलियां चलाईं और भाग गए. सलमान का घर इसी अपार्टमेंट में है. पुलिस फिलहाल घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

    हमने सिर्फ ट्रेलर दिखाया, अब गोली घर पर नहीं चलेगी

    अनमोल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है, “ॐ जय श्री राम, जय गुरुजी जम्भेश्वर, जय गुरु दयानंद सरस्वती, जय भारत. हम अमन चाहते हैं. जुल्म के खिलाफ फैसला अगर जंग से हो तो जंग ही सही. सलमान खान हमने ये तुम्हें सिर्फ ट्रेलर दिखाने के लिए किया है, ताकि तुम समझ जाओ हमारी ताकत को और मत परखो. यह पहली और आखरी वार्निंग है. इसके बाद गोलियां खाली घर पर नहीं चलेगी.

    पोस्ट में आगे कहा गया, “तुमने दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील को भगवान मान रखा है, बाकी ज्यादा बोलने की हमें आदत नहीं है. लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप, गोल्डी बराड़ ग्रुप, काला जठेड़ी ग्रुप.

    सलमान को पिछले साल मिली थी धमकी

    समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल मार्च में सलमान के ऑफिस में एक ईमेल आया था, जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी. पुलिस ने इस मामले में गस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और एक अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. ईमेल में कहा गया था कि सलमान ने लॉरेंस बिश्नोई द्वारा एक समाचार चैनल को दिया गया इंटरव्यू देखा होगा और अगर नहीं देखा है तो उन्हें वह देखना चाहिए.

    Post Views: 665

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleप्रधानमंत्री ने PM Kisan Yojana को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान, खबर जानकर खुशी से झूम उठेंगे लाभार्थी..
    Next Article लोकसभा चुनाव के लिए सपा ने जारी की एक और लिस्ट, UP की सात सीटों पर अखिलेश ने इन प्रत्याशियों पर खेला दांव…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    लाड़ली बहना योजना इस दिन जारी होगी 36वीं किश्त, सीएम डॉ. मोहन बहनों के खातों में ट्रांसफर करेंगे 1835 करोड़ रुपये…

    May 11, 2026

    जल संकट से जूझ रहे यहां के नागरिकों को मिली वेदांता पावर की मदद लगभग 120 परिवारों को मिल रहा 12000 लीटर पानी हर दिन…

    May 11, 2026

    हिंदी पत्रकारिता के इतने वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”…

    May 11, 2026

    प्रदेश के विकास के लिए 29 हजार 540 करोड़ रुपये स्वीकृत, सीएम डॉ. मोहन की कैबिनेट ने लिए ये अहम फैसले…

    May 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • लाड़ली बहना योजना इस दिन जारी होगी 36वीं किश्त, सीएम डॉ. मोहन बहनों के खातों में ट्रांसफर करेंगे 1835 करोड़ रुपये…
    • जल संकट से जूझ रहे यहां के नागरिकों को मिली वेदांता पावर की मदद लगभग 120 परिवारों को मिल रहा 12000 लीटर पानी हर दिन…
    • हिंदी पत्रकारिता के इतने वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”…
    • प्रदेश के विकास के लिए 29 हजार 540 करोड़ रुपये स्वीकृत, सीएम डॉ. मोहन की कैबिनेट ने लिए ये अहम फैसले…
    • आंजनेय यूनिवर्सिटी में क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत आंजनेय यूनिवर्सिटी और गोविंद चौहान क्रिकेट अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में होगा प्रशिक्षण…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?